Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे, 276 चिकित्सक, राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने, जारी किया भर्ती विज्ञापन, डॉ. धन सिंह रावत।

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे, 276 चिकित्सक, राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने, जारी किया भर्ती विज्ञापन, डॉ. धन सिंह रावत।

31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी। 

देहरादून :- सूबे में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को शीघ्र ही 276 नये चिकित्सक मिलेंगे। चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के इन पदों के लिये राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जिसके ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 को निर्धारित की गई है। चिकित्सकों के बैकलॉग के इन पदों को भरे जाने से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। 

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लम्बे समय से रिक्त पड़े चिकित्सकों के बैकलॉक पदों को भरने के लिये राज्य सरकार द्वारा पूर्व में निर्णय लिया था। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों को भरने के लिये राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजा। जिसके क्रम में चयन बोर्ड ने बैकलॉग के इन पदों भरने के लिये भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के इन पदों में अनुसूचित जाति के लिये 183, अनुसूचित जनजाति 06, अन्य पिछड़ा वर्ग 59, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत दिव्यांगजनों के लिये 04 तथा अनारक्षित श्रेणी के तहत दिव्यांगजनों के लिये 24 पद शामिल हैं। जिस हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 11 मार्च 2025 से शुरू हो जायेगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 को निर्धारित की गई है।

डॉ. रावत ने बताया कि बैकलॉग के 276 पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति से विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक चिकित्सा इकाई में नियमित डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित करना है ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिये सरकार लगातार प्रयास कर रही है। विभाग द्वारा चिकित्सकों की नियुक्ति के साथ-साथ जनपद व ब्लॉक स्तर के अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टॉफ, फार्मासिस्टों और एएनएम की नियुक्ति व आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जिससे चिकित्सा इकाईयों में मरीजों को बेहतर इलाज देने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को स्थानीय स्तर पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top