Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

योग महोत्सव के जरिए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश।

योग महोत्सव के जरिए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश।

ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च के बीच होने जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में। 

देहरादून  :- ऋषिकेश में आयोजित होने जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के जरिए योग साधकों और प्रशिक्षकों को स्वस्थ जीवनशैली का भी संदेश मिलेगा। आयोजन के दौरान योगिक डाइट उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही वैलनेस पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।  

गढ़वाल मण्डल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा, गंगा रिसोर्ट ऋषिकेश में 01 से 07 मार्च के बीच अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि योग महोत्सव के अवसर पर प्रतिभागियों के लिए शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक और संतुलित यौगिक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। यह विशेष आहार योजना योग और आध्यात्मिकता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिससे प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक ऊर्जा प्राप्त हो सके।

महोत्सव के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन में संतुलित और पौष्टिक आहार परोसा जाएगा, जिसमें मक्खन-दूध, अंकुरित अनाज, दलिया, परांठे, दाल-चावल, हरी सब्जियाँ, फल, हर्बल चाय, और पारंपरिक मिठाइयाँ शामिल हैं। यह संपूर्ण आहार शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होगा और योग साधना में बेहतर परिणाम देने में मदद करेगा। साथ ही योग महोत्सव में आने वाले सभी प्रतिभागियों को इस सात्विक और पोषक आहार का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया है कि भोजन न केवल स्वादिष्ट हो, बल्कि सुपाच्य और स्वास्थ्यवर्धक भी हो, जिससे सभी को सकारात्मक ऊर्जा और शारीरिक स्फूर्ति प्राप्त हो।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के उद़घाटन के मौके पर ही मोटापा के प्रति हम सबको सचेत किया है। मोटापा कम करने में योगाभ्यास और योगिक डाइट महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में इस दिशा में अहम पड़ाव साबित होगा। *पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top