Breaking News
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।

नेश विला रोड व्यापार समिति का किया गया गठन, लालचंद शर्मा।

नेश विला रोड व्यापार समिति का किया गया गठन, लालचंद शर्मा।

देहरादून :-  शुक्रवार को कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि आज 52 नेश विला रोड स्थित परिसर में नेश विला रोड व्यापार समिति का गठन किया गया जिसमें समिति से अनूप खरबंदा जी को अध्यक्ष एवं संतराम मौर्य जी को सचिव एवं निशांत आहूजा जी को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि आज व्यापारियों को सबसे अधिक आवश्यकता अपने व्यापार के लिए संगठित होकर समिति के माध्यम से अपनी आवाज को शासन प्रशासन के समक्ष उठाने की है, क्योंकि समाज में कोई भी परिवर्तन होता है, तो देश में परिवर्तन होता है जिसका सबसे पहला असर व्यापारियों पर पड़ता है। इसलिए व्यापारियों को एकजुट होने की आवश्यकता है।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि नेश विला रोड पर सबसे अधिक दबाव है यहां पार्किंग की समस्या है साथ में यहां पर एक भी सुलभ शौचालय न होने के कारण स्त्रियों पुरुषों को इस समस्या से आए दिन परेशान होना पड़ता है, इसलिए शासन से मांग है कि क्षेत्र में शीघ्र ही एक सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाए।

सभा को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षण गिरीश बक्शी ने कहा कि आज हम सब लोग जितना संगठित रहेंगे उतना मजबूत रहेंगे और उतनी ही मजबूती के साथ एक दूसरे की मदद कर पाएंगे अपने व्यापार को बढ़ाकर अपने समाज को भी और अपने प्रदेश व देश को भी मजबूत करने का कार्य करेंगे और अगले एक अप्रैल को समिति का विशेष रूप से चुनाव के माध्यम से गठन किया जाएगा।

इस अवसर पर देवेंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र कोटनाला, मनीष कक्कड़, योगेश कम्बोज,  रवि मेहता, बजाज जी त्रिलोक सिंह, ममता कपूर, घनश्याम, सेठी जी, शकील अहमद आहूजा जी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top