Breaking News
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चिकित्सा जगत में रचा इतिहास। 
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चिकित्सा जगत में रचा इतिहास। 
उपनल कर्मचारी महासंघ ने, समान कार्य–समान वेतन के जिओ जारी होने पर, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार।
उपनल कर्मचारी महासंघ ने, समान कार्य–समान वेतन के जिओ जारी होने पर, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार।

दुनिया का सातवां सबसे बड़ा कॉफी एक्सपोर्टर बन गया भारत- प्रधानमंत्री मोदी  

दुनिया का सातवां सबसे बड़ा कॉफी एक्सपोर्टर बन गया भारत- प्रधानमंत्री मोदी  

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में कार्यक्रम में लिया हिस्सा

दुनिया इस भारत को विस्तार से जानना चाहती है – प्रधानमंत्री मोदी  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं और भारत को जानना चाहते हैं। आज भारत दुनिया का वो देश है, जहां हर दिन सकारात्मक खबरें बन रही हैं। जहां हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। 26 फरवरी को प्रयागराज में एकता का महाकुंभ संपन्न हुआ। दुनिया इस बात से हैरान है कि कैसे करोड़ों लोग एक नदी तट पर बसे एक अस्थायी जगह पर पवित्र स्नान करने के लिए आते हैं। दुनिया भारत की संगठन और नवाचार कौशल को देख रही है। दुनिया इस भारत को विस्तार से जानना चाहती है।

भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘…मीडियो हाउस ने पहले की जो समिट की है वो नेता सेंट्रिक रही है मुझे खुशी है ये नीति सेंट्रिक है। यहां नीतियों की चर्चा हो रही है…मैं देख रहा हूं आपका ये समिट आने वाले कल को समर्पित है।’ उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले ही भारत ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव कराए हैं। 60 साल बाद ऐसा हुआ जब भारत में कोई सरकार लगातार तीसरी बार वापस लौटी है। इस जन-विश्वास का आधार पिछले 11 साल में भारत की अनेकों उपलब्धियां हैं।

उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि आपका नया चैनल भारत की वास्तविक कहांनियां दुनिया तक पहुंचाएगा। बिना कोई रंग दिए आपका ग्लोबल चैनल, भारत की वैसी ही तस्वीर दिखाएगा, जैसा वो है। हमें मेकअप की जरूरत नहीं है।’ उन्होंने कहा कि कई साल पहले मैंने वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल का विजन देश के सामने रखा था। आज हम इस विजन को सच्चाई में बदलते हुए देख रहे हैं। आज हमारे आयुष प्रॉडक्ट्स और योग स्थानीय से वैश्विक हो गए हैं। आज भारत के सुपरफूड, हमारा मखाना, स्थानीय से वैश्विक हो रहा है। भारत के मिलेट्स-श्रीअन्न भी, स्थानीय से वैश्विक हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत, दुनिया का सातवां सबसे बड़ा कॉफी एक्सपोर्टर बन गया है। दशकों तक, दुनिया भारत को अपना बैक ऑफिस कहती थी, लेकिन आज, भारत न्यू फैक्ट्री ऑफ द वर्ल्ड बन रहा है। हम सिर्फ वर्कफोर्स नहीं, वर्ल्ड-फोर्स हैं। आज भारत बहुत बड़े टारगेट्स रख पा रहा है, उनको अचीव कर रहा है… तो इसके मूल में एक खास मंत्र है। ये मंत्र है- मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेस। ये कुशल और प्रभावी शासन का मंत्र है। बीते एक दशक में हमने करीब 1,500 ऐसे कानूनों को खत्म किया है, जो अपना महत्व खो चुके थे। इनमें से बहुत सारे कानून अंग्रेजी शासन के दौरान बने थे।

उन्होंने कहा कि मुझे उस समय की सरकार और नेताओं से कुछ कहना नहीं है, लेकिन मुझे ज्यादा तो ये लुटियन जमात पर आश्चर्य हो रहा है, ये खान मार्केट गैंग पर आश्चर्य हो रहा है। ये लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों थे।  ये हमारी सरकार है जिसने गुलामी के कालखंड के कानून को खत्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top