Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।

प्रदेश के 26 उत्कृष्ट किसानों का दल, कर्नाटक और महाराष्ट्र की बागवानी का करेंगे अध्ययन।

प्रदेश के 26 उत्कृष्ट किसानों का दल, कर्नाटक और महाराष्ट्र की बागवानी का करेंगे अध्ययन।

चार मार्च को किसानों का दल होगा रवाना।

मंत्री डॉ धन सिंह रावत हरी झंडी दिखाकर दल को करेंगे रवाना।

देहरादून :- उत्तराखंड के 13 जनपदों के चयनित 26 उत्कृष्ट किसानों का दल 4 मार्च को कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य के लिए अध्ययन भ्रमण पर रवाना होगा। सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत देहरादून से हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना करेंगे। चयनित 26 किसान का दल सहकारिता ,बागवानी मत्स्य, दुग्ध, बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का गहन अध्ययन करेगा। भ्रमण के पश्चात यह सभी किसान अपने जनपदों में गोष्ठी के माध्यम से अन्य किसानों को भी प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे ।

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि बीते साल भी प्रदेश के 26 किसानों को सहकारिता विभाग द्वारा हिमाचल और गुजरात राज्य के अध्ययन भ्रमण पर भेजा गया था। अध्ययन भ्रमण के पश्चात राज्य भर से इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। इस वर्ष भी सहकारिता विभाग के द्वारा कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य अध्ययन भ्रमण पर यह दल भेजा जा रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि अन्य राज्यों से प्रदेश का किसान बागवानी, दुग्ध, मत्स्य, और सहकारिता के अन्य क्रियाकलापों का अध्ययन कर अपने प्रदेश के किसानों को भी गोष्ठी या अन्य माध्यमों से जागरूक करें। जिससे प्रदेश के किसानों की आय में और अधिक इजाफा हो सके।

निबंधक सोनिका ने जानकारी देते हुए बताया अध्ययन भ्रमण ज्ञान अर्जित करने का बेहतर मार्ग है। उत्तराखंड में सहकारिता के द्वारा किसानों को एक नई दिशा दी है । उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा की जा रही कवायद का लाभ किसानों, सहकारी संस्थाओं के सदस्यों और सहकारी संस्थाओं तक बेहतर रूप में पहुंचे। विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत का यही उद्देश्य है कि उत्तराखंड के किसानों की आय अधिक से अधिक बढ़ाई जा सके।

प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के प्रबंध निदेशक नीरज बेलवाल ने बताया किसानों का यह दल 4 मार्च को सड़क मार्ग से देहरादून से दिल्ली और दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य पहुंचेगा। किसानों के साथ बेहतर सामंजस्य के लिए 2-2 विभागीय अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है । दोनों राज्यों के अध्ययन भ्रमण के पश्चात इनके द्वारा भ्रमण रिपोर्ट बनाई जाएगी।

कर्नाटक राज्य में प्रदेश के किसान बेंगलुरु मिल्क यूनियन हॉर्टिकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी, होसाकोट तूलक फिसरी कोऑपरेटिव सोसाइटी वेंकटेश्वर पोल्ट्री समिति,बेंगलुरु कोऑपरेटिव सोसाइटी का अध्ययन भ्रमण करेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य की आदित्य फिशरी कोऑपरेटिव सोसाइटी, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ कोऑपरेटिव मैनेजमेंट पुणे, संत तुकाराम कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री का अध्ययन भ्रमण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top