Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

कॉंग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जल संस्थान के, मुख्य महाप्रबन्धक से मुलाकात कर, पेयजल लाईनों में स्मार्ट मीटर न लगाएं जाने, व पेयजल व्यवस्था सुधारे जाने की, मांग लेकर सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

कॉंग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जल संस्थान के, मुख्य महाप्रबन्धक से मुलाकात कर, पेयजल लाईनों में स्मार्ट मीटर न लगाएं जाने, व पेयजल व्यवस्था सुधारे जाने की, मांग लेकर सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जल संस्थान के मुख्य महाप्रबन्धक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए देहरादून महानगर में पेयजल लाईनों में स्मार्ट मीटर लगाने का प्रस्ताव निरस्त किये जाने एवं महानगर की पेयजल व्यवस्था सुधारे जाने की मांग की।  

मुख्य महाप्रबन्धक जल संस्थान को सौंपे ज्ञापन में कॉंग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य एक पर्वतीय राज्य है जिसके चलते यहां के पानी में कैल्शियम की मात्रा अत्यधिक होने के कारण पानी के मीटर जल्दी-जल्दी खराब हो जाते हैं जिसका खामियाजा आम उपभोक्ता को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में पूर्व में लगाये गये स्मार्ट पानी के मीटर इसके स्पष्ट प्रमाण हैं जो अत्यधिक कैल्शियम जमने के कारण कुछ ही दिनों में खराब हो चुके हैं।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने यह भी कहा कि पानी का मीटर खराब होने के चलते विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को पानी का औसत बिल भेज दिया जाता है, जो कि न्याय संगत नहीं है। साथ ही विभाग द्वारा लगाए जा रहे पानी के स्मार्ट मीटर की कीमत एवं उसे लगाने का खर्च बहुत अधिक है जिसे गरीब आदमी एवं एक आम उपभोक्त वहन नहीं कर सकता है।

कॉंग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ने अवगत कराया कि महानगर के खुडबुडा वार्ड नं0 22 एवं 23 में सीवर लाईनों का गंदा पानी पेजल लाईनों में आ रहा है जिसे बदला जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि वार्ड नं0 32 बल्लूपुर राम विहार क्षेत्र में ट्यूबवैल निर्माण के लिए खोदी गई सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है,  जिससे आये दिन क्षेत्र में दुर्घटनायें घटित हो रही हैं तथा लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने देहरादून महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही अवैध बोरिंग की ओर मुख्य महाप्रबन्धक का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अवैध बोरिंग के चलते न केवल भूमिगत जल स्तर को नुकसान पहुंच रहा है अपितु अत्यधिक जल शोधन से विभाग को राजस्व की भी हानि हो रही है, जिस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने महानगर में स्मार्ट मीटर लगाये जाने की योजना को भी निरस्त किये जाने की मांग करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगाया जाना किसी भी परिस्थिति में जनहित में नहीं होगा।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, अर्जुन सेानकर, पूर्व पार्षद प्रवीन त्यागी, पार्षद अमित भंडारी, महिपाल शाह, रिपु दमन, महेश जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top