Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

श्रीनगर में शीघ्र बनेगी मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिले, कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत।

श्रीनगर में शीघ्र बनेगी मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिले, कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत।

श्रीनगर में शीघ्र बनेगी मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोडः डॉ. धन सिंह रावत।

देहरादून/नई दिल्ली :- लक्ष्यद्वीप के शैक्षणिक भ्रमण पर जाने से पहले प्रदेश के शिक्षा एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गत दिवस नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. रावत ने केन्द्रीय मंत्री से श्रीनगर में प्रस्तावित मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने मरीन ड्राइव के निर्माण पर अपनी सहमति प्रदान की। मुलाकात के दौरान डॉ. रावत ने उन्हें आगामी चार धाम यात्रा पर आने का भी न्योता दिया। जिसे केन्द्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। 

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने लक्ष्यद्वीप जाने से पहले नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर श्रीनगर में प्रस्तावित मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री को परियोजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही परियोजना की निर्माण, तकनीकी पहलुओं और इसके क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुये परियोजना की प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए हरसंभव सहयोग की बात कही। डॉ. रावत ने कहा कि एलिवेटेड रोड श्रीनगर शहर में यातायात दबाव को कम करने, सुगम परिवहन व्यवस्था विकसित करने और पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही यह क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक विकास को भी गति देगा। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री को आगामी चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया, जिसे केन्द्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top