Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।

जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर, बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों की तैयारियों के संबंध में, ऊधम सिंह नगर के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :-  राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च को आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ऊधम सिंह नगर के प्रभारी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में वर्चुअल माध्यम से जनपद ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में “जन सेवा थीम” के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई।

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों का अधिकतम लाभ आम जनता तक पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने मंत्री को अवगत कराया कि जनपद में चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन 22 से 25 मार्च 2025 तक किया जाएगा, जबकि मुख्य कार्यक्रम 23 मार्च को होगा। मंत्री गणेश जोशी ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने और आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, काशीपुर मेयर दीपक बाली, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top