Breaking News
अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का मिलेगा लाभ।
अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का मिलेगा लाभ।
केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर, प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘सहकारिता सप्ताह, डॉ धन सिंह रावत।
केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर, प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘सहकारिता सप्ताह, डॉ धन सिंह रावत।
आइए हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें।
आइए हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें।
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का किया शुभारंभ।
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का किया शुभारंभ।
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ कर, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ कर, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में, नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का समापन।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में, नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का समापन।
इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात।
इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत।
मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल।
मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल।

धामी सरकार ने अब तक 110 अवैध मदरसों पर लगाया ताला, ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

धामी सरकार ने अब तक 110 अवैध मदरसों पर लगाया ताला, ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

उधम सिंह नगर में 16 और हरिद्वार में 2 मदरसे सील

बिना अनुमति संचालित किए जा रहे थे मदरसे

देहरादून। उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन लगातार जारी है। उधम सिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। जिससे धर्म की आड़ में अवैध धंधे चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक पूरे उत्तराखंड में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है।

पिछले एक माह से उत्तराखंड प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। यह मदरसे बिना सरकार की अनुमति के संचालित किया जा रहे थे। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है। सीएम धामी ने इन मदरसों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को फ्री हैंड दिया हुआ है, जिसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि इतने बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे इन अवैध मदरसों के पीछे किसका हाथ है और यहां पर छात्रों को किस प्रकार की तालीम दी जा रही थी।

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में 4, किच्छा में 8, बाजपुर तीन, जसपुर एक और हरिद्वार में दो मदरसों को सील किया गया जबकि इससे पहले देहरादून, पौड़ी में भी बड़े स्तर पर अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 92 मदरसों को सील किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश साफ है कि प्रदेश के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो भी धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top