Breaking News
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे शांतिकुंज हरिद्वार, श्रद्धेया शैलदीदी का लिया आशीर्वाद।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे शांतिकुंज हरिद्वार, श्रद्धेया शैलदीदी का लिया आशीर्वाद।
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में,  चारों गिरफ्तार निहंगों को मिली जमानत, वार्ता के बाद शांति बनाए रखने पर सहमति। 
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में,  चारों गिरफ्तार निहंगों को मिली जमानत, वार्ता के बाद शांति बनाए रखने पर सहमति। 
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ।
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ।
एसजीआरआर स्कूलों को, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने पर मंथन।
एसजीआरआर स्कूलों को, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने पर मंथन।
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद।
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद।
रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिली नई गति, डीएम आशीष चौहान ने गठित कराई टास्कफोर्स, 7 दिन में मांगा विस्तृत एक्शन प्लान।
रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिली नई गति, डीएम आशीष चौहान ने गठित कराई टास्कफोर्स, 7 दिन में मांगा विस्तृत एक्शन प्लान।
पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला, सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई ज़िंदगी।
पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला, सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई ज़िंदगी।
अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का मिलेगा लाभ।
अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का मिलेगा लाभ।

मसूरी के प्रसिद्ध जॉर्ज एवरेस्ट में लिए जा रहे टोल टैक्स पर लगी अंतरिम रोक

मसूरी के प्रसिद्ध जॉर्ज एवरेस्ट में लिए जा रहे टोल टैक्स पर लगी अंतरिम रोक

प्रवेश शुल्क पर नहीं लगाई रोक 

देहरादून। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मसूरी के प्रसिद्ध जॉर्ज एवरेस्ट में किए जा रहे टोल टैक्स वसूली पर रोक लगा दी है। लीज पर दी गई 142 एकड़ भूमि के आम रास्ते पर टोल टैक्स वसूलने पर अंतरिम रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। अधिवक्ता विनिता नेगी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि यह पार्क 142 एकड़ में फैला है और यूटीडीबी ने उप्र की एक संस्था को एक करोड़ प्रतिवर्ष की दर से इसे पट्टे पर दिया है। वर्षों पुरानी सार्वजनिक सड़क पर अवैध रूप से टोल वसूला जा रहा है। यहां हैलीपैड, हट्स, कैफे, संग्रहालयों और वैधशाला भी लीज पर दे दी गई हैं।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि कंपनी पर्यटकों के लिए हेली सेवा संचालित कर रही है। यह क्षेत्र मसूरी वन्य जीव अभयारण्य से सटा है। कंपनी की ओर से कहा गया कि जिस सड़क पर टोल वसूला जा रहा है वह सार्वजनिक नहीं है। कोर्ट ने फिलहाल टोल वसूली पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि प्रवेश शुल्क पर रोक नहीं लगाई है। खंडपीठ ने प्रतिवादियों से अनुबंध के मूल दस्तावेज और पार्क को लीज पर देने के लिए पर्यटन विकास परिषद के फैसले की प्रति अगली सुनवाई पर 24 मार्च को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top