Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

पर्यावरण संरक्षण का बेंचमार्क है “रीसाइकिल्ड बेंच, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोकार्पण।

पर्यावरण संरक्षण का बेंचमार्क है “रीसाइकिल्ड बेंच, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोकार्पण।

नेशनल गेम्स के दौरान इस्तेमाल पानी की खाली बोतलों से बनी है बेंच, रेखा आर्या।

देहरादून :-  38 वे राष्ट्रीय खेलों के दौरान इस्तेमाल की गई पानी की खाली बोतलों को रिसाइकल कर बेंच बना दी गई है। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में इन बैंचों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेल ग्रीन गेम्स की थीम पर आयोजित करने का ऐलान किया था और इस दिशा में कई नूतन पहल की थी। इनमें से यह भी एक पहल थी। जिन पानी की बोतलों का इस्तेमाल खिलाड़ियों व अन्य लोगों ने किया, उन खाली बोतलों को सभी आयोजन स्थलों से एकत्र करके रीसायकल किया गया और फिर उनसे इन बैंचों का निर्माण किया गया है। खेल मंत्री ने बताया कि फिलहाल 10 बेंच तैयार होकर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पहुंच गई है और उन्हें छात्रों के इस्तेमाल के लिए स्थापित कर दिया गया है। जल्द ही 20 और बेंच तैयार होकर आ जाएंगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर पर कहा कि इस पहल के जरिए उत्तराखंड ने खेलों के जरिए भी पर्यावरण संरक्षण करने की दिशा में एक बेंचमार्क स्थापित किया है। इस अवसर पर स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र खिलाड़ियों ने भी खेल अभ्यास, खेल प्रतियोगिता के दौरान जो स्पोर्टस वेस्टैज निकलता है, उसके रचनात्मक और रीसाइकिल्ड उपयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निर्देशक प्रशांत आर्य, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई आदि मौजूद रहे।

क्या किया…क्या पाया 

कार्यक्रम से पहले 9 जनपदों और 13 आयोजन स्थलों पर सूचना, शिक्षा और जागरूकता अभियान चलाया गया।

⁠मिशन जीरो प्लास्टिक बोतल अपशिष्ट के लिए आयोजन स्थलों का दौरा किया गया और टीमों को शिक्षित किया गया।

200 से अधिक कूड़ा बीनने वाले और 100 सफाई कर्मचारियों के सहयोग से एकत्र की गई खाली बोतले।

प्लास्टिक वेस्टैज की स्रोत पर, पिकअप स्थल पर और डंप यार्ड पर जियो टैगिंग की गई।

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान कुल 3,00,000 बोतलें एकत्र करके रीसायकल की गई।

9870 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन बचाया।

⁠2,67,000 (लगभग) मेगा जल ऊर्जा की बचत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top