Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने, पॉलीहाउस निर्माण कार्य में, तेजी लाने के दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने, पॉलीहाउस निर्माण कार्य में, तेजी लाने के दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा।

देहरादून :- कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पॉलीहाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही तय समय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने इस संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को पौध, बीज, यूनिवर्स कार्टन इत्यादि का आवंटन कैलेंडर के अनुरूप समय पर उपलब्ध कराया जाए। 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि स्थानीय नर्सरियों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि प्रदेश में पौध उत्पादन और वितरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। साथ ही, नर्सरी ऑफिसर की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया गया, जिससे इस कार्य में पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाली पौध प्राप्त हो सके। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यह भी कहा कि कृषि और उद्यान के क्षेत्र में आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नए प्रयोगों को बढ़ावा दें, जिससे खेती में आधुनिकता आए और किसान नई तकनीकों को अपनाकर अधिक लाभ कमा सकें।

इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडे, डायरेक्टर उद्यान दीप्ति सिंह, बागवानी मिशन डायरेक्टर महेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top