Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।

जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट के, समापन समारोह में की शिरकत, विजेता और उप विजेता टीम को किया सम्मानित।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए उत्तरांचल प्रेस क्लब को बधाई दी और आयोजन समिति की सराहना की।

समापन कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने विजेता टीम दून लायंस और दून सुपर किंग उप विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ता है, साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य है और ऐसे खेल आयोजनों से पत्रकारों को तनावमुक्त होने का अवसर मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह क्रिकेट टूर्नामेंट सराहनीय पहल है, जो न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है बल्कि आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

इस अवसर पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला, पैनेसिया अस्पताल के चैयरमेन रणवीर सिंह चौहान, सीआईएमएस कॉलेज के चैयरमेन ललित जोशी, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top