Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।

केमिकल फैक्टरी में लगी आग, मालिक समेत दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

केमिकल फैक्टरी में लगी आग, मालिक समेत दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

हादसे में दो कर्मचारी लापता,फैक्टरी में हुआ लाखों का नुकसान।

देहरादून/हरिद्वार :- इब्राहिमपुर गांव स्थित गणपति केमिकल फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग पर करीब नौ घंटे बाद जाकर काबू पाया जा सका। हादसे में फैक्टरी मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, झुलसे कर्मचारी जोगेंद्र सैनी निवासी रायसी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में दो कर्मचारी अभी भी लापता हैं। वहीं लाखों का नुकसान हुआ है।

सोमवार की सुबह पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधीनस्थों के साथ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान महेश चंद्र अग्रवाल निवासी हरिलोक फेस -2 ज्वालापुर (फैक्ट्री मालिक) और संजय पुत्र डालचंद निवासी ग्राम नवाब नगर जिला रामनगर,उत्तर प्रदेश (श्रमिक) के रूप में हुई है।

बता दें कि रविवार की रात करीब करीब नौ बजे बहादराबाद क्षेत्र में इब्राहिमपुर मार्ग पर बनी गणपति केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। धमाके के साथ आग लगने के कारण आसपास के गांव में लोग दहशत में आ गए थे। मायापुर, सिडकुल के अलावा कई अन्य जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मध्यरात्रि तक मौके पर डटे रहे। करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह छह बजे आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन फैक्टरी में रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

फैक्टरी की तलाशी के दौरान बाथरूम से एक युवक का शव बरामद हुआ। उसके पास ही एक दूसरा शव भी मिला। फैक्टरी में भारी मात्रा में केमिकल्स होने की वजह से आग लगातार भड़कती रही, जिससे रेस्क्यू कार्य में काफी दिक्कतें आईं। आग तो बुझा दी गई है, लेकिन अंदर मौजूद रसायनों के कारण खतरा अभी भी बना हुआ है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top