Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

किच्चा सुदीप की आगामी फिल्म ‘बीआरबी: फर्स्ट ब्लड की शूटिंग हुई शुरू, एक पोस्टर भी किया जारी

किच्चा सुदीप की आगामी फिल्म ‘बीआरबी: फर्स्ट ब्लड की शूटिंग हुई शुरू, एक पोस्टर भी किया जारी

साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म ‘बीआरबी: फर्स्ट ब्लड (बिल्ला रंगा बाशा)’ की शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित और प्राइम शो एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म पिछले कुछ समय से प्री-प्रोडक्शन में थी और आखिरकार इसकी शूटिंग शुरू हो गई है।

किच्चा सुदीप की पोस्ट
अपने एक्स पोस्ट में किच्चा सुदीप ने लिखा, ”2209 एडी- बीआरबी: फर्स्ट ब्लड’ आज से यात्रा शुरू हो रही है। हमारे लिए हमारी टीम का यह विशाल सपना और विजन फ्लोर पर जाना एक अनोखा उत्साह है।’ एक पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें सुदीप को बर्फीले तूफान में दिखाया गया है, माथे पर बर्फ का चश्मा पहने हुए हैं, जिसमें आग से मची तबाही के दृश्य को दिखाया गया है।

अनूप भंडारी के साथ दोबारा काम कर रहे सुदीप
‘बीआरबी: फर्स्ट ब्लड’ के जरिए सुदीप ने निर्देशक अनूप भंडारी के साथ दोबारा हाथ मिलाया है। इससे पहले दोनों ने ‘विक्रांत रोना’ में साथ काम किया था, जो सुपरहिट रही थी। पिछले साल किच्चा सुदीप के जन्मदिन पर फिल्म का एक अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया था, जिसमें वर्ष 2209 एडी में एक तबाही के बाद के भविष्य में सेट दो-भाग की कहानी के रूप में दुनिया की झलक दिखाई गई थी।

फिल्म का निर्माण
इस प्रोजेक्ट को के निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी के प्राइम शो एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया जा रहा है, जिन्हें ब्लॉकबस्टर ‘हनुमान’ के निर्माण के लिए जाना जाता है। जैसे ही पोस्टर रिलीज हुआ सुपरस्टार के प्रशंसकों ने इस प्रोजेक्ट के बारे में अपनी प्रतिक्रिया और फिल्म की रिलीज के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की। ‘बीआरबी’ से पहले सुदीप ने एक्शन थ्रिलर ‘मैक्स’ में अभिनय किया था, जो 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुई थी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top