Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में कमल जतिन ने किया टॉप, इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा बनी टॉपर।

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में कमल जतिन ने किया टॉप, इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा बनी टॉपर।

देहरादून :- उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2025 एवं परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 का परीक्षाफल घोषित किया गया।

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कमल सिंह चौहान व जतिन जोशी ने 99.20 प्रतिशत (496/500) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप किया। उधर, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में दून की अनुष्का राणा ने 98.60 प्रतिशत (493/500)अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल परिणाम 83.23% रहा, जिसमें बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20 तथा बालकों का 80.10 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार हाईस्कूल का परिणाम 90.77% रहा, जिसमें बालिकाओं की सफलता दर 93.25% तथा बालकों की 88.20% रही। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने परीक्षाफल की घोषणा करते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

हाईस्कूल परीक्षाफल वर्ष 2025 के प्रमुख बिन्दु

हाईस्कूल परीक्षा 2025 में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 1,13,238 थी। हाईस्कूल परीक्षा 2025 में 1,09,859 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 99,725 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। कुल परीक्षाफल 90.77 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.20% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.25% रहा।

संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.23% तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 59.37% रहा।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में VIVEKANAND VMIC MANDALSERA, BAGESHWAR के छात्र KAMAL SINGH CHAUHAN तथा HGS SVM IC KUSUMKHERA, HALDWANI, NAINITAL के छात्र JATIN JOSHI ने हाईस्कूल परीक्षा में 496/500 कुल 99.20% अंक प्राप्त कर संयुक्त रुप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में SVM IC NEW TEHRI, TEHRI GARHWAL की छात्रा KANAKLATA ने हाईस्कूल परीक्षा में 495/500 कुल 99% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया ।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में GOSWAMI GANESH DUTT SARASWATI IC UTTARKASHI के छात्र DIVYAM तथा CAIC AGASTYAMUNI, RUDRPRAYAG की छात्रा PRIYA एवं PP SVM IC NANAKMATTA, US NAGAR की छात्रा DEEPA JOSHI ने हाईस्कूल परीक्षा में 494/500 कुल 98.80% अंक प्राप्त कर संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 12,439 तथा प्रतिशत 11.32% रहा है।

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 30681 तथा प्रतिशत 27.92% रहा है।

द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 41966 तथा प्रतिशत 38.19% रहा है।

तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 14631 तथा प्रतिशत 13.31% रहा है।

प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा-2025 में जनपद चम्पावत कुल 96.97% परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2025 में परीक्षाफल वर्ष 2024 की तुलना में 1.63 बिन्दु प्रतिशत अधिक रहा है।

हाईस्कूल परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 में कुल 436 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये जिसमें 268 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये तथा परीक्षाफल 61.46% रहा।

इण्टरमीडिएट परीक्षाफल वर्ष 2025 के प्रमुख बिन्दु

इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 1,08,980 थी।

इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 में 1,06,345 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 88,518 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।

इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 83.23 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.10% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20% रहा।

संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.03% तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 58.25% रहा।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में GOVT. INTER COLLEGE BADASI, DEHRADUN की छात्रा ANUSHKA RANA ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 493/500 कुल 98.60% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में S.P.I.C. KARBARI GRANT, DEHRADUN के छात्र KESHAV BHATT ने एवं GOSWAMI GANESH DUTT SARASWATI VIDYA MANDIR I C, UTTARKASHI की छात्रा KOMAL KUMARI ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 489/500 कुल 97.80% अंक प्राप्त कर संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में S.V.M.I.C. AWAS VIKAS RISHIKESH, DEHRADUN के छात्र AYUSH SINGH RAWAT ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 484/500 कुल 96.80% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 7575 तथा प्रतिशत 7.12% रहा है।

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 41290 तथा प्रतिशत 38.82% रहा है।

द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 38536 तथा प्रतिशत 36.23% रहा है।

तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 415 तथा प्रतिशत 0.39% रहा है।

प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा-2025 में जनपद पिथौरागढ़ कुल 91.90% परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 में परीक्षाफल वर्ष 2024 की तुलना में 0.60% बिन्दु प्रतिशत अधिक रहा है।

इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 में कुल 715 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये जिसमें 360 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये तथा परीक्षाफल 50.35% रहा।

इण्टरमीडिएट परीक्षाफल वर्ष 2025 के प्रमुख बिन्दु

इण्टरमीडिएट परीक्षा-2025 का कुल परीक्षाफल 83.23% है, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 80.10% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 86.20% रहा।

ANUSHKA RANA, GOVT. INTER COLLEGE BADASI, DEHRADUN ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 493/500 कुल 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

KESHAV BHATT, S.P.I.C. KARBARI GRANT, DEHRADUN तथा KOMAL KUMARI, GOSWAMI GANESH DUTT SARASWATI VIDYA MANDIR I.C. UTTARKASHI ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 489/500 कुल 97.80% अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

AYUSH SINGH RAWAT, S.V.M.I.C. AWAS VIKAS RISHIKESH, DEHRADUN ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 484/500 कुल 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 7575 कुल 7.12 प्रतिशत है।

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 41290 कुल 38.82 प्रतिशत है।

द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 38536कुल 36.23 प्रतिशत है।

तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 415 कुल 0.39 प्रतिशत है।

प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद पिथौरागढ़ कुल 91.90 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top