Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

एसजीआरआर यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने, इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल।

एसजीआरआर यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने, इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल।

देश के प्रतिष्ठित 8 विश्वविद्यालयों को पछाड़कर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बना विजेता ।

देहरादून :- बालिका इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की टीम ने फाइनल में देवभूमि यूनिवर्सिटी को एकतरफा मुकाबले में 32-10 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया।

चैंपियनशिप 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला 18 अप्रैल को एसजीआरआर यूनिवर्सिटी और देवभूमि यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया, जिसमें एसजीआरआर की टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा।

छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

वही विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ कुमुद सकलानी ने  छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत हमारी छात्राओं की कड़ी मेहनत, टीम वर्क और अनुशासन का परिणाम है। विश्वविद्यालय को आप सभी पर गर्व है। इस उपलब्धि ने न केवल खेल क्षेत्र में हमारी पहचान को सुदृढ़ किया है, बल्कि अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा दी है।

प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स ऑफिसर एस.पी. जोशी और प्रदीप नेगी की विशेष भूमिका रही। विजेता टीम को ट्रॉफी, गोल्ड मेडल और नकद पुरस्कार डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. संजय जसोला और डिप्टी डायरेक्टर श्वेता ध्यानी द्वारा प्रदान किए गए।

विजेता खिलाड़ियों में पूजा रावत, अलका नायर, योग्यता, डोंची डोलमा, उज्जैन चोनिस्टो, यंगचीन डेर्मा, अवंतिका कैंतुरा, सेरिंग डोलमा, प्राची जमलोकी, सुखदीप कौर, प्रतिमा, कुंगा नियनदन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top