Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर.राजेश कुमार की पहल से, डॉक्टरों की मांगों पर बनी सहमति।

स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर.राजेश कुमार की पहल से, डॉक्टरों की मांगों पर बनी सहमति।

सरकार के आश्वासन के बाद पी.एम.एच.एस. ने विरोध कार्यक्रम एक माह के लिए किया स्थगित।

देहरादून :- पी.एम.एच.एस. (PMHS) के सदस्यों ने आज स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के बुलावे पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। यह बैठक सचिवालय स्थित स्वास्थ्य अनुभाग में आयोजित की गई, जिसमें डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. रमेश कुँवर, डॉ. तुहिन कुमार, डॉ. अजीत मोहन जौहरी, डॉ. मनीष कुमार सहित सचिवालय के स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों की लंबे समय से लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा करना था। इसमें तीन प्रमुख मांगों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि इन तीन में से दो मांगों को अगले एक माह के भीतर पूर्ण करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

तीसरी मांग पर भी चर्चा हुई, जिसे पूर्ण करने में कुछ अधिक समय लग सकता है। स्वास्थ्य सचिव ने यह जानकारी भी खुलकर दी और भरोसा दिलाया कि इस पर भी सकारात्मक प्रयास जारी रहेंगे।

डॉ. मनोज वर्मा ने कहा स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार का रुख अत्यंत सहयोगात्मक और सकारात्मक रहा, जिससे उपस्थित प्रतिनिधिमंडल में संतोष का भाव देखने को मिला। उन्होंने डॉक्टरों के हित में संतुलन बनाते हुए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को भी साझा किया।

डॉ. रमेश कुँवर ने कहा पी.एम.एच.एस. ने सचिव महोदय के इस सकारात्मक आश्वासन को स्वीकार करते हुए निर्णय लिया है कि ब्लैक रिबन बांधकर कार्य करना एवं विरोध प्रदर्शन आगामी एक माह के लिए स्थगित किया जा रहा है। संगठन का मानना है कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप तय समय सीमा में सभी मांगों का समाधान कर दिया जाएगा। पी.एम.एच.एस. सरकार के इस सकारात्मक दृष्टिकोण का स्वागत करता है एवं आशा करता है कि स्वास्थ्य विभाग एवं डॉक्टरों के बीच समन्वय और सहयोग की यह भावना भविष्य में भी बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top