Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, ट्रंप के आयात कर का दुनिया पर, आर्थिक प्रभाव विषय पर व्याख्यान। 

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, ट्रंप के आयात कर का दुनिया पर, आर्थिक प्रभाव विषय पर व्याख्यान। 

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में विशेष व्याख्यान आयोजित। 

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. विपिन ने दिया व्याख्यान, पूरी दुनिया पर कई तरह के असर पड़ने के हैं आसार। 

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा “ट्रंप टैरिफ एंड इट्स इंपैक्ट्स ऑन ग्लोबल वर्ल्ड” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के केशव कॉलेज के अर्थशास्त्र के प्रो. विपिन नेगी ने छात्रों को ट्रंप की आयात कर नीति का दुनिया पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया।

इस विशेष व्याख्यान में प्रो.विपिन नेगी ने कहा कि टैरिफ वार में जहां अमेरिका और चीन खुलकर आमने-समाने हैं वहीं बाकी देश भी असमंजस में हैं कि क्या करें। भारत इस मसले पर द्विपक्षीय बातचीत के द्वारा रास्ता तलाशने के निरंतर प्रयास कर रहा है। इस चुनौती का सामना गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ प्रोडक्शन की लागत कम करके करनी होगी। टैरिफ वार से डिमांड की भी कम होने की संभावना है। इस हिसाब से उत्पादन एवं नौकरियों पर भी असर देखा जा सकता है। हमें संकट में नए अवसर भी तलाशने होंगें। इस मौके पर डीन. प्रो. प्रीति तिवारी ने कहा कि हम इस तरह के व्याख्यान आगे भी आयोजित करते रहेंगे। इससे छात्रों की समझ बढ़ती है उन्हें नए-नए विद्वानों के विचारों से अवगत होने का मौका मिलता है।

स्कूल ऑफ ह्युमैनिटीज एवं सोशल साइंसेज के अर्थशास्त्र, इतिहास, रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग की ओर से व्याख्यान का आयोजन डॉ. अमर लता, डॉ. सुनील किस्तवाल, डॉ. अमरदीप चौहान ने किया।

इस अवसर पर प्रो. गीता रावत, डॉ. मनवीर सिंह नेगी, विशाल जोशी, डॉ. कल्पना,डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. कनिका रावत, डॉ. ब्रिजमोहन काति,डॉ. मोनिका अग्रवाल,डॉ. मोनिका शर्मा, मनोज जगूड़ी, भावना उपमन्यु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top