Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।

छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।

मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।

मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचन्द शर्मा ने, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में, मारे गये यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून :- महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को कायरतापूर्ण हरकत बताते हुए आतंकी हमले में मारे गये यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

लालचन्द शर्मा ने पहलगाम आतंकी हमले को पाकिस्तान की शह पर किया गया कायरतापूर्ण हमला बताया, साथ ही आतंकी हमले की कठोर निन्दा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमले में मारे गये पर्यटकों के प्रति शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। वहीं देश में आतंकवाद मिटाने के लिए सरकार द्वारा लिये जाने वाले किसी भी निर्णायक फैसले का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर घाटी में ही नहीं वरन पूरे देशवासियों में भारी आक्रोष है तथा प्रत्येक भारतवासी के मन में बदले की ज्वाला धधक रही है। जिस प्रकार से कश्मीर घाटी में बडी आतंकवादी घटनायें लगातार बढती जा रही हैं उससे देश की इंटेलीजेंस ऐजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top