Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया, 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन, कहा स्पोर्ट्स को बनाएं जीवन शैली का हिस्सा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया, 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन, कहा स्पोर्ट्स को बनाएं जीवन शैली का हिस्सा।

विभिन्न राज्यों के 300 से ज्यादा खिलाड़ी हो रहे शामिल।

देहरादून :-  खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या और भगत सिंह कोश्यारी ने प्रतियोगिता की टीशर्ट का भी लोकार्पण किया। उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 300 से ज्यादा खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हम सभी को स्पोर्ट्स को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने जीवन में एक स्पोर्ट्स कार्ड बना लेते हैं तो हेल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड जैसे तमाम हेल्थ इंश्योरेंस कार्डों की जरूरत कम से कम पड़ेगी। खेल मंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स कार्ड से उनका अर्थ यह है कि अपने दिनचर्या में रोजाना कम से कम 1 घंटा किसी एक फील्ड गेम को देना शुरू करें। खेल मंत्री ने कहा कि ताइक्वांडो जैसा खेल लड़कियों के कैरियर और स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आत्मरक्षा के लिए भी जरूरी है।

रेखा आर्या ने कहा कि ताइक्वांडो में 38 राष्ट्रीय खेलों के दौरान भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था और धीरे-धीरे उत्तराखंड इस खेल का हब बनता जा रहा है।

आयोजक संगठन के अध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि खेल हमें टीम भावना सिखाते हैं इसलिए हर युवा को किसी न किसी खेल से जुड़ने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के ताइक्वांडो टीमों ने कई हैरान करने वाले कर्तव्य भी दिखाएं।

इस अवसर पर उद्योगपति एस फारूक, जावेद खान, हिना हबीब व खिलाडी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top