Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।

छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।

मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।

मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में, बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

देहरादून :- शनिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 का मल्टी परपज हॉल परेड ग्राउंड में उद्घाटन किया। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी बैडमिंटन में हाथ आजमाएं और कई तीखे शाट लगाकर खिलाड़ियों को चकित कर दिया।

उद्घाटन अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सचिवालय कर्मचारी जिस तरह साल भर कई तरह की खेल प्रतियोगिता आयोजित करते हैं वह अन्य विभागों के लिए भी एक उदाहरण बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स लिगसी प्रोग्राम में प्रदेश सरकार हर आयु वर्ग के आम लोगों को खेलों से जोड़ने की योजना बना रही है, जिससे फिट उत्तराखंड के सपने को साकार किया जा सके। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सचिवालय कर्मचारियों द्वारा आयोजित यह खेल प्रतियोगिताएं इसमें अहम कड़ी साबित होगी।

इस अवसर पर खेल निदेशक प्रशांत आर्या, सचिवालय बैडमिंटन क्लब अध्यक्ष पन्नालाल शुक्ला, उपाध्यक्ष महावीर सिंह चौहान, प्रमोद कुमार, जेपी मैखुरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top