Breaking News
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर,अधिकारियों को किया निर्देशित, जून माह में हर हाल में सैन्य धाम का निर्माण कार्य किया जाए पूरा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर,अधिकारियों को किया निर्देशित, जून माह में हर हाल में सैन्य धाम का निर्माण कार्य किया जाए पूरा।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सचिवालय में निर्माणाधीन सैन्य धाम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को पूरी गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जून माह में हर हाल में सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया और समयबद्धता के साथ कार्यों को संपन्न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि देशभर के स्मारकों का गहन अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का डिजाइन और निर्माण कार्य किया जा रहा है। बैठक में सैन्य धाम परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम राज्य के शहीद सैनिकों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

विदित हो कि प्रदेश भर के 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी और गंगा-यमुना सहित अनेक पवित्र नदियों के जल का उपयोग सैन्य धाम के निर्माण में किया गया है। बैठक में सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी, पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top