Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

कॉंग्रेस की 30 अप्रैल को होने वाली, “संविधान बचाओ रैली” के लिए, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में किया जन-आह्वान, लालचंद शर्मा।

कॉंग्रेस की 30 अप्रैल को होने वाली, “संविधान बचाओ रैली” के लिए, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में किया जन-आह्वान, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- सोमवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं पूर्व पार्षद एवं प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंगू की अध्यक्षता में धर्मपुर विधानसभा अंतर्गत चंद्रबनी चौक सुभाषनगर में “30 अप्रैल” को देहरादून में आहूत “संविधान बचाओ रैली” के संबंध में कांग्रेस पदाधिकारीगणों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

कार्यक्रम में प्रीतम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था, समानता और न्याय की नींव है। यह न केवल एक कानूनी दस्तावेज़ है, बल्कि सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और मौलिक अधिकारों की गारंटी देने वाला एक जीवंत प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा सरकार ‌द्वारा संवैधानिक मूल्यों के बेतुके उल्लंघन और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से केंद्रीय एजेंसियों के खुले तौर उपयोग कर कांग्रेस नेतृत्व और उनके परिवारों को झूठे और मनगढ़ंत मामलों के जरिए निशाना बनाकर, भाजपा सरकार जनता और राष्ट्र की आत्मा के साथ सदैव खड़ी रहने वाली कांग्रेस पार्टी को दबाने का हठधर्मी प्रयास कर रही है, जिसमें वो कभी सफल नही होंगे।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि हमारी यह रैली बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा बढ़ती असमानता पर सरकार की शर्मनाक उपेक्षा के खिलाफ एक शक्तिशाली, जनाधारित राजनीतिक प्रतिरोध का प्रतीक है।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि यह रैली केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को बचाने का एक सामूहिक संकल्प है। आज जब संविधान की मूल भावना को कमज़ोर करने के प्रयास हो रहे हैं, यह जन-आंदोलन हर नागरिक से अपील करता है, कि वह अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आए।  

इस मौके पर पूर्व पार्षद/प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंगू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान केवल कागज पर नहीं, बल्कि जनता की आशाओं और संघर्षों का दस्तावेज़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि “संविधान बचाओ रैली” इसी विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर है। आइए, 30 अप्रैल को देहरादून में एकजुट होकर यह संदेश दें कि “हम संविधान की रक्षा करेंगे, क्योंकि यही हमारे लोकतंत्र की गारंटी है।

इस अवसर पर सभा में वार्ड 78 की पार्षद कुसुम वर्मा, प्रिया वर्मा, पार्षद जाहिद अंसारी, मुकीम अहमद, एतात खान, ओम प्रकाश सती, पीयूष गौड़, ओमवीर सिंह दइया, चंद्र शेखर पंत, एडवोकेट आशीष वर्मा, सिद्धार्थ वर्मा, विकास पाल, योगेश कुमार, सुनील पाल, मंजू सिंह जी, संतोष कक्कड़, बेबी भारती, सुधा जी, सरोज जोशी, सरबजीत जी, स्नेह गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top