Breaking News
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 

आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।

राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

एक जून से खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत।

देहरादून :- नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाली विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। इस अद्भुत प्राकृतिक स्थल को देखने के लिए पर्यटकों ने पहले ही पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। वन विभाग द्वारा इस बार ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे पर्यटकों को सुविधा और समय की बचत होगी।

फूलों की घाटी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने जानकारी दी कि अब तक 12 से अधिक लोग ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं, और ये सभी जून माह में घाटी घूमने की योजना बना रहे हैं।

पिछले वर्षों तक केवल घांघरिया में ऑफलाइन पंजीकरण की ही व्यवस्था थी, लेकिन इस बार ऑनलाइन विकल्प भी जोड़ा गया है। हालांकि, जो पर्यटक ऑन द स्पॉट पंजीकरण कराना चाहते हैं, उनके लिए घांघरिया में ऑफलाइन व्यवस्था भी जारी रहेगी।

प्रशासनिक तैयारियों के साथ घाटी को पर्यटकों के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है ताकि वे इस अद्वितीय जैव विविधता और रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती का आनंद सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top