Breaking News
एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सभी जनपदों का दौरा, राष्ट्रीय एकता की दिलाएंगे शपथ।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सभी जनपदों का दौरा, राष्ट्रीय एकता की दिलाएंगे शपथ।
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल को, भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां।
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल को, भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां।
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश।
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने यूपीसीएल व पिटकुल की समीक्षा बैठक में, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने यूपीसीएल व पिटकुल की समीक्षा बैठक में, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की हुई बैठक, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की हुई बैठक, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी।
सीएम धामी के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से, प्रदेश के आमजन को मिली राहत।
सीएम धामी के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से, प्रदेश के आमजन को मिली राहत।
 बुक्सा जनजाति के 46 गांवों के परिवारों को मिलेगा आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ, डीएम डा. आशीष चौहान। 
 बुक्सा जनजाति के 46 गांवों के परिवारों को मिलेगा आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ, डीएम डा. आशीष चौहान। 
मुख्यमंत्री धामी ने लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मिठाइयों से मिड-डे मील तक 32 नमूने जांच को भेजे।
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मिठाइयों से मिड-डे मील तक 32 नमूने जांच को भेजे।

सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी, अल्मोड़ा में किशोरी और महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित की, कैबिनेट रेखा आर्या।  

सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी, अल्मोड़ा में किशोरी और महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित की, कैबिनेट रेखा आर्या।  

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया बालिकाओं को जागरूक। 

देहरादून/अल्मोड़ा :- विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किशोरी और महिलाओं के जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता किट वितरित की गई। 

अल्मोड़ा स्थित उदय शंकर नाट्य अकादमी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय परंपरा में इस जैविक प्रक्रिया को मासिक धर्म कहा गया है। यह विचारणीय बात है कि अगर इसे धर्म से जोड़ा गया तो यह अपवित्र कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं को ईश्वर का वह पवित्र आशीर्वाद है जो उन्हें सृष्टि की सृजनकर्ता बनाता है।

कैबिनेट मंत्री रेखा ने कहा कि इस विषय में समाज में बहुत सारी भ्रांतियां प्रचलित है और इस बारे में सामाजिक सोच को बदलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक खान-पान और मासिक धर्म के दिनों में स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक उपाय अपनाना आवश्यक है।

इस अवसर पर उन्होंने किशोरी और बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता किट वितरित की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मोदी सरकार ने देशभर में स्थित हजारो जनऔषधि केदो पर मात्र ₹1 में सुरक्षित सेनेटरी पैड वितरित किया जाता है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने मेरी सहेली नैपकिन वेंडिंग मशीन व आंगनबाड़ी बहनों के माध्यम से चल रही नैपकिन वितरण योजना के जरिए ग्रामीण समाज की लाखों महिलाओं को सुरक्षित स्वच्छता उपाय है अपनाने में मदद की है।

इस अवसर पर अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा, जिलाधिकारी आलोक पांडे, पार्टी जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, किरन पंत, गणेश जलाल, नवीन बिष्ट,अन्नू भोज, नरेंद्र प्रसाद आगरी, मनीष जोशी, संदीप भोज, पूनम पालीवाल, निशा बिष्ट, प्रेमा ,योगेश बारकोटी, रमेश कांडपाल, घनश्याम तिवारी, देवेंद्र बिष्ट, भानू अधिकारी, हितेश भट्ट, राजेंद्र प्रसाद, जिला विकास अधिकारी दिनेश साशनी, डीपीओ पीतांबर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top