Breaking News
14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान।
14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक, मुख्यमंत्री धामी।
पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा, ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जोश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा, ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जोश।
सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है, मुख्यमंत्री धामी।
सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है, मुख्यमंत्री धामी।
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर, जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से करें निर्वहन, डीएम।
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर, जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से करें निर्वहन, डीएम।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के 4812 लाभार्थियों को, 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि की वितरित।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के 4812 लाभार्थियों को, 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि की वितरित।
मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक में, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक में, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री धामी ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

आईपीएल 2025- क्वालिफायर-1 मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

आईपीएल 2025- क्वालिफायर-1 मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

दोनों टीमें शानदार फॉर्म में, जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में करेगी प्रवेश

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 अपने निर्णायक मोड़ पर है और क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें लीग चरण में लगातार जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरपूर हैं और अब उनकी नजरें सीधे फाइनल में जगह बनाने पर टिकी हैं।

पंजाब के लिए यह मुकाबला खास है क्योंकि टीम 11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंची है। कप्तान अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई है। युवा सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने लगातार अच्छी शुरुआत दिलाई है, वहीं मिडिल ऑर्डर में अय्यर, जोश इंगलिस और शशांक सिंह ने टीम को मजबूती दी है। हालांकि गेंदबाजी में मार्को यानसेन की गैरहाज़िरी टीम के लिए चुनौती बनी हुई है।

दूसरी ओर, आरसीबी अपने पुराने रिकॉर्ड को सुधारने और पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। विराट कोहली इस सीज़न में शानदार फॉर्म में हैं, जबकि फिल साल्ट और जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाज़ों ने मिडिल ऑर्डर को स्थिरता दी है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी और टिम डेविड की उपलब्धता से टीम का संतुलन और मजबूत हुआ है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम दबाव में बेहतर प्रदर्शन कर सीधे फाइनल में प्रवेश करती है, और किसे फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका लेना होगा।

मैच टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी

  • मैच शुरू होगा: शाम 7:30 बजे

  • टॉस: शाम 7:00 बजे

  • लाइव टेलिकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top