Breaking News
सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 14.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 14.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर, शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर, शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
सीएम धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से की मुलाकात, दीपावली की शुभकामनाएं देकर किया वीर सैनिकों के समर्पण को नमन। 
सीएम धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से की मुलाकात, दीपावली की शुभकामनाएं देकर किया वीर सैनिकों के समर्पण को नमन। 
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को, राज्य स्थापना दिवस पर दीं बधाई और शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को, राज्य स्थापना दिवस पर दीं बधाई और शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम, अभियान के तहत फलदार पौधों का किया रोपण, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम, अभियान के तहत फलदार पौधों का किया रोपण, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :-  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास परिसर में धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने आम, अनार और रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

इसके अलावा कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट स्थित हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल परिसर तथा सालावाला स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पौधों का रोपण किया तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है, बल्कि यह हमें अपनी जड़ों और अपनों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का भी स्मरण कराता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी इस अभियान में भाग लें और अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां या किसी प्रियजन के नाम पर अवश्य लगाएं। मंत्री जोशी ने कहा कि “एक पेड़ लगाना सौ पुत्रों के समान है”। यह न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी धरोहर भी बनता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन की स्थिति में है और ऐसे समय में पौधारोपण नितांत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि “पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि इसके बाद उसकी देखरेख भी उतनी ही जरूरी है। जिन पौधों का आज रोपण किया गया है, उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर कृषि मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आरएस परिहार, सतेंद्र नाथ, सुरेंद्र राणा, भूपेंद्र कठेत, भावना चौधरी, सारिका खत्री सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top