Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर, पीएम मोदी ने अपने आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर, पीएम मोदी ने अपने आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा।

सशक्तिकरण से समावेशन तक, पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां।

गरीबों के कल्याण को समर्पित है हमारी सरकार- प्रधानमंत्री मोदी।

देहरादून/नई दिल्ली :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में सिंदूर का पौधा लगाकर एक भावनात्मक संदेश दिया। यह पौधा उन्हें हाल ही में कच्छ दौरे के दौरान 1971 के भारत-पाक युद्ध की वीरांगनाओं द्वारा भेंट किया गया था। इन महिलाओं के साहस और समर्पण से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री ने इस उपहार को अपने घर में रोपने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरकार की प्राथमिकता हमेशा से समाज के सबसे कमजोर वर्गों के उत्थान की रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक संदेश में बताया कि पिछले दस वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढांचे के विकास और समावेशी नीतियों के जरिए आम जनता के जीवन में परिवर्तन लाने के प्रयास किए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और आयुष्मान भारत जैसे अभियानों ने गरीबों को बेहतर जीवनशैली, स्वास्थ्य सेवाएं और आर्थिक सुरक्षा दी है। डिजिटल तकनीकों और पारदर्शी वितरण प्रणालियों के ज़रिए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में सरकार सफल रही है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि इन पहलों के चलते 25 करोड़ से अधिक नागरिकों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए सरकार का यह तीसरा कार्यकाल है, जिसका पहला वर्ष 9 जून को पूर्ण हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों से अपील की है कि वे मंत्रालयों के कार्यों में गति लाएं और जनता के सामने सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top