Breaking News
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें।
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें।
विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्ड, सीएम धामी। 
विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्ड, सीएम धामी। 
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी।
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी।
श्री दरबार साहिब पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
श्री दरबार साहिब पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
महाराज ने किया शारदा कॉरिडोर, नायकखेड़ा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।
महाराज ने किया शारदा कॉरिडोर, नायकखेड़ा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।
विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी, धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद।
विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी, धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद।
पंतनगर में 120वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ।
पंतनगर में 120वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ।
उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन, अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल।
उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन, अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल।
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव।
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव।

टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, एहतियातन बडासू के पास सड़क पर, करवाई एमरजेंसी लैंडिंग।

टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, एहतियातन बडासू के पास सड़क पर, करवाई एमरजेंसी लैंडिंग।

पायलट की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा, सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से यातायात एवं हेली शटल ऑपरेशन जारी।

देहरादून/रुद्रप्रयाग :- क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर में शनिवार दोपहर को टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय पर परिस्थिति भांपते हुए पास में ही सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि आपातकालीन लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम को रवाना कर हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाने का कार्य कराया, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर अपने बड़ासू स्थित बेस से श्री केदारनाथ धाम के लिए पाँच यात्रियों के साथ टेक-ऑफ कर रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय रहते खामी को भाँप लिया और नज़दीक में खाली सड़क देखकर आपातकालीन लैंडिंग करवाई।

हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top