Breaking News
सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री की वितरित, मंत्री गणेश जोशी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री की वितरित, मंत्री गणेश जोशी।
संस्कारों की झलक, उत्तराखंड की परंपरा को नमन, बांसुरी स्वराज का कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला।
संस्कारों की झलक, उत्तराखंड की परंपरा को नमन, बांसुरी स्वराज का कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से, हायर कमांड कोर्स के अधिकारियों ने की मुलाकात।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से, हायर कमांड कोर्स के अधिकारियों ने की मुलाकात।
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने, खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह।
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने, खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह।
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद।
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद।
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।
गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान।
गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में, देहरादून जिला कारागार के 300 बंदियों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में, देहरादून जिला कारागार के 300 बंदियों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ। 

जिला कारागार देहरादून में आयोजित शिविर में बंदियों की ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की नि:शुल्क जाॅचें भी हुईं। 

अस्पताल की ओर से रोगियों को दी गईं निःशुल्क दवाईयां।

देहरादून :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के द्वारा जिला कारागार, सुद्वोवाला, देहरादून में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डाॅक्टरों ने बंदियों का चिकित्सकीय परीक्षण कर परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से कैंप में निःशुल्क जाॅचें और निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। 

शनिवार को शिविर का शुभारंभ डीआईजी जेल, देहरादून दधि राम मौर्य ने किया। 300 महिला एवम् पुरुष बंदियो ने शिविर का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मेडिसिन विभाग के डाॅ0 आशुतोष त्रिपाठी व डाॅ. माणिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डाॅं0 अनुराधा कपिल, नाक कान गला रोग विभाग से डाॅ. सौरभ नौटियाल, नेत्र रोग विभाग के डाॅ0 राजेश्वर सिंह, मनोरोग विभाग की डाॅ. आस्था जैन ने बंदियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। काउंन्सलर डाॅ. कंचन डोभाल ने बंदियों की काउंसलिंग की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की निःशुल्क जांचें भी की गईं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से बंदी रोगियों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया।

शिविर को सफल बनाने में डी.आई.जी. जेल दधि राम मौर्या, जेलर पवन कुमार कोठारी, जेल चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 अंकित गुसांई, जेल के फार्मासिस्टों अनिल सिंह सजवाण, मिनी चैहान, संदीप नेगी श्री महंत इन्दिरेश की ओर से उप वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी हरिशंकर गौड़, जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश रतूडी का विशेष योगदान रहा।

जिला कारागार प्रशासन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मानवता की सेवा किये जाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के अपनी गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं से लोगों की सेवा करने के संकल्प के लिए अस्पताल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top