Breaking News
स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।
स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरि, प्रियंका जोशी।
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरि, प्रियंका जोशी।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द।
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी।
जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी।
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ।
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ।
सीएम धामी ने युवा कौशल महोत्सव में किया प्रतिभाग, कहा कौशल व प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान। 
सीएम धामी ने युवा कौशल महोत्सव में किया प्रतिभाग, कहा कौशल व प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान। 
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से, हायर कमांड कोर्स के अधिकारियों ने की मुलाकात।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से, हायर कमांड कोर्स के अधिकारियों ने की मुलाकात।

देहरादून :- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को लोक भवन में हायर कमांड कोर्स के अधिकारियों ने मुलाकात की। हायर कमांड कोर्स के अधिकारी इन दिनों उत्तराखण्ड के फॉरवर्ड एरिया टूर पर हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिकारियों से संवाद किया।

हायर कमांड कोर्स सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आयोजित एक उन्नत सैन्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम है। इसका उद्देश्य अधिकारियों को उच्च स्तरीय कमान, संचालनात्मक योजना, रणनीतिक सोच, नेतृत्व, संयुक्त सैन्य अभियानों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की व्यापक समझ प्रदान करना है। अधिकारियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, सैटेलाइट निगरानी और रियल टाइम डेटा जैसी तकनीकें सैन्य अभियानों को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक का प्रभावी उपयोग तभी संभव है, जब उसका समुचित समन्वय, सक्षम नेतृत्व, सुरक्षित संचार व्यवस्था और परिचालन आवश्यकताओं के साथ किया जाए।

राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान समय में समन्वयता और इंटीग्रेशन का विशेष महत्व है। विभिन्न क्षेत्रों और संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल से ही राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। राज्यपाल ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने तथा निरंतर सीखने और अपने ज्ञान को अद्यतन रखने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल ने कहा कि  उत्तराखण्ड का यह भ्रमण केवल सैन्य क्षेत्रों और भू-भाग को समझने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हिमालयी क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों और संभावनाओं को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की हिमालयी सीमा, उत्तरी सीमा से निकटता, दुर्गम भू-भाग और चुनौतीपूर्ण मौसम इसे देश की सुरक्षा व्यवस्था में विशेष रणनीतिक महत्व प्रदान करते हैं। उन्होंने अधिकारियों से फॉरवर्ड एरिया टूर के दौरान केवल निरीक्षण तक सीमित न रहने, बल्कि परिस्थितियों का विश्लेषण करने और उन्हें व्यापक रणनीतिक दृष्टिकोण से समझने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर आर एस राणा और सशस्त्र बलों के सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top