Breaking News
स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।
स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरि, प्रियंका जोशी।
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरि, प्रियंका जोशी।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द।
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी।
जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी।
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ।
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ।
सीएम धामी ने युवा कौशल महोत्सव में किया प्रतिभाग, कहा कौशल व प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान। 
सीएम धामी ने युवा कौशल महोत्सव में किया प्रतिभाग, कहा कौशल व प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान। 
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।

स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।

देहरादून :- राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय देहरादून में डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का औपचारिक शुभारंभ किया गया। सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्वयं पहला पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर इस डिजिटल पहल की शुरुआत की।

इस अवसर पर महानिदेशक ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में पॉडकास्ट सूचना और संवाद का एक बेहद प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इसके जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी जानकारियों को आम जनता तक बेहद सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

*फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत*

कार्यक्रम के दौरान सूचना महानिदेशक ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही ‘फेक न्यूज’ के बढ़ते प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में हर नागरिक की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे किसी भी सूचना को आगे बढ़ाने या साझा करने से पहले उसकी सत्यता की भली-भांति जांच अवश्य करें।

*सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग*

स्थानीय संस्कृति के प्रसार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने हमारी संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों को वैश्विक पहचान दिलाई है। हरेला, इगास और छठ पूजा जैसे लोक पर्वों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आज इन माध्यमों से हमारी लोक संस्कृति देश-दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच रही है। उन्होंने युवा पीढ़ी और पत्रकारिता के विद्यार्थियों से अपील की कि वे सोशल मीडिया का उपयोग समाज में सकारात्मक संवाद, विश्वसनीय सूचना और जनजागरूकता फैलाने के लिए करें। इस दौरान सूचना महानिदेशक ने जिला सूचना कार्यालय देहरादून का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी, अति0 जिला सूचना अधिकारी रविन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ सहायक इंद्रेश कोठारी सहित जिला सूचना कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top