Breaking News
सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री की वितरित, मंत्री गणेश जोशी।

संस्कारों की झलक, उत्तराखंड की परंपरा को नमन, बांसुरी स्वराज का कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से, हायर कमांड कोर्स के अधिकारियों ने की मुलाकात।

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने, खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह।

नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद।

रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।

गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, भगद्वारीखाल इंटर कॉलेज में, 30 लाख की लागत से बने टिन शेड का किया लोकार्पण।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर विकासखण्ड स्थित भगद्वारीखाल इंटर कॉलेज में नवीन टिन शेड का विधिवत लोकार्पण किया। यह टिन शेड ओएनजीसी के वित्तीय सहयोग से लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।

मंत्री जोशी ने स्थानीय जनता को इस सुविधा के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सतत विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि इस टिन शेड का लाभ न केवल विद्यार्थियों को मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए इसका उपयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। इससे क्षेत्र में सामुदायिक एकजुटता को भी बल मिलेगा। मंत्री जोशी ने निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रतिकूल मौसम में भी सुविधा मिलेगी और विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, मंजीत रावत, ग्राम प्रधान दीपक भट्ट, नरेश नौटियाल, बालम सिंह, सुन्दर सिंह पयाल, घनश्याम नेगी, अमरदेव भट्ट, संजय कोटवाल, दिनेश कुमार, रोशन लाल डबराल, विजयराम नौटियाल, बबीता रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top