Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बीपीएएलएम (बीपालएम), रेजिमन दवा से टी.बी. का उपचार शुरू। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बीपीएएलएम (बीपालएम), रेजिमन दवा से टी.बी. का उपचार शुरू। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सबसे पहले बीपालएम रेजिमन से शुरू किया उपचार। 

बीपालएम रेजिमन उपचार टी.बी. मरीजों के लिए वरदान। 

पहले बड़ी टी.बी. (एमडीआर टी.बी.) उपचार का कोर्स 18 से 24 महीने का था। 

बीपालएम से 6 महीनें में टी.बी. उपचार का कोर्स पूरा हो जाएगा। 

बीपालएम उपचार के द्वारा एमडीआर टी.बी. मरीज़ के ठीक होने की सफल दर पहले से काफी बेहरत है। 

देहरादून :- श्री महंत इन्दरेश अस्पताल में एमडीआर टी.बी. के मरीजों के लिए नई तकनीक से इलाज शुरू हो गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सबसे पहले बीपालएम तकनीक से एमडीआर टी.बी. का उपचार शुरू किया है। एमडीआर टी.बी. उपचार के कोर्स को पूरा करने में पहले 18 से 24 महीने तक मरीज़ को दवा दी जाती थी। अब बीपालएम तकनीक से 6 महीने में टी.बी. उपचार को पूर्णं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयाजित कर बीपालएम उपचार को प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। 

बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के छाती एवम् श्वास रोग विभाग के एमडीआर वार्ड में कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता, विभागाध्यक्ष डाॅ जगदीश रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। चिकित्सा अधीक्षक ने टी.बी. पेशेंट को पहली किट प्रदान कर इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत देश भर मे बीपालएम रेजिमन से एमडीआर टी.बी. मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। उत्तराखण्ड में अब इसकी शुरूआत हो गई है। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅट्स एवम् डीआरटीबी कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डाॅ. श्रावणी काँची ने जानकारी दी कि मेडिकल साइंस में टी.बी. उपचार की नई तकनीक आने से टी.बी. उपचार की समय सीमा में कमी आई है। मरीज़ को कम समय के लिए दवाईयां एवम् उपचार लेना पडेगा। एमडीआर टी.बी. मरीज़ को प्रतिदिन दी जाने वाली दवाईयों की खुराक की संख्या में भी कमी आएगी। एमडीआर टी.बी. मरीजों के लिए यह तकनीक किसी वरदान से कम नहीं है। बीपालएम तकनीक के उपचार से एमडीआर टी.बी. मरीजों के उपचार की सफल दर भी बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एमडीआर टी.बी. के मरीजों को नियमित विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए ताकि मरीज़ को समय समय पर सही उपचार एवम् जानकारी मिलती रहे। इस अवसर पर डाॅ अभय प्रताप सिंह, डाॅ सिद्धांत कुमार, डाॅ विपिन सिंह, डाॅ चैतन्य सरदाना, डाॅ रमनदीप कालरा, डाॅ मान्वेन्द्र सिंह, डाॅ श्रिपा शर्मा, डाॅ आध्या कथूरिया, डाॅ लविश, डाॅ सुकृति आदि उपिस्थत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top