Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट।
त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट।
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब।
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब।
मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात।
मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा कर, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा कर, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहा, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहा, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय।
मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान को खुली चेतावनी, कहा- “परमाणु खतरे को हर हाल में खत्म करेंगे”

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान को खुली चेतावनी, कहा- “परमाणु खतरे को हर हाल में खत्म करेंगे”

इजरायल। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए सैन्य कार्रवाई की मजबूरी और रणनीति का खुलासा किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान से उत्पन्न परमाणु खतरे को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता।

अपने बयान में नेतन्याहू ने दो टूक कहा कि दशकों से ईरान खुलकर इजरायल के विनाश की बात करता रहा है और अब यह सिर्फ बयानबाजी नहीं, एक वास्तविक खतरा बन चुका है। उनके अनुसार, ईरान ने पर्याप्त मात्रा में उच्च संवर्धित यूरेनियम जमा कर लिया है, जिससे वह कुछ ही महीनों के भीतर परमाणु हथियार तैयार करने की स्थिति में आ सकता है।

इजरायली प्रधानमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि ईरान की नतांज परमाणु सुविधा, मिसाइल कार्यक्रम और वैज्ञानिकों को लक्ष्य बनाकर इजरायल ने गहरे और सटीक हमले किए हैं। यह कार्रवाई इजरायल की पारंपरिक युद्ध नीति से अलग, रणनीतिक और सीमित हमलों पर आधारित है।

नेतन्याहू ने इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि यहूदियों ने अतीत में नाजी नरसंहार झेला है और अब वे दोबारा किसी ऐसे खतरे को जन्म नहीं लेने देंगे। उन्होंने साफ किया कि देश की सुरक्षा और अस्तित्व के लिए यह एक निर्णायक मोड़ है।

ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच यह घटनाक्रम मध्य पूर्व को और अधिक अस्थिर बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top