Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट।
त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट।
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब।
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब।
मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात।
मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा कर, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा कर, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहा, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहा, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय।
मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

‘मालिक’ का नया गाना ‘दिल थाम के’ हुआ रिलीज, हुमा कुरैशी का दिखा ग्लैमरस अंदाज

‘मालिक’ का नया गाना ‘दिल थाम के’ हुआ रिलीज, हुमा कुरैशी का दिखा ग्लैमरस अंदाज

11 जुलाई को रिलीज होगी ‘मालिक’, टीज़र और गानों ने पहले ही बढ़ाया क्रेज

राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘मालिक’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। पुलकित के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नया गाना ‘दिल थाम के’ रिलीज हो चुका है, जिसमें हुमा कुरैशी अपने जबरदस्त डांस मूव्स और दिलकश अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती नजर आ रही हैं। इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘नामुमकिन’ दर्शकों की खूब सराहना पा चुका है।

कैसा है ‘दिल थाम के’ सॉन्ग?
‘मालिक’ के इस ताजा गाने में हुमा कुरैशी का ग्लैमरस अंदाज और एनर्जेटिक डांस देखने को मिलता है। गाने में राजकुमार राव भी नजर आते हैं। इस गाने को संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने कम्पोज किया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। रश्मीत कौर और राणा मजूमदार की आवाज़ ने गाने में अलग ही जान डाल दी है।

जबरदस्त एक्शन में नजर आएंगे राजकुमार राव
फिल्म के टीजर में राजकुमार राव एक्शन अवतार में दिखे हैं, जहां वे अपने दुश्मनों से खून-खराबा करते नजर आते हैं। फैंस के लिए यह पहला मौका होगा जब वे अभिनेता को इतने आक्रामक अंदाज में देखेंगे। ‘मालिक’ में उनका ये नया रूप दर्शकों को रोमांच से भर देगा।

रिलीज डेट और अन्य जानकारी
‘मालिक’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में मानुषी छिल्लर का भी अहम रोल है, जिनकी झलक पहले गाने ‘नामुमकिन’ में देखी गई थी। इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top