Breaking News
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।
सीएम धामी के प्रयासों से जल्दी पूरा होगा, मोदीपुरम से लक्ष्मण झूला तक नमो भारत ट्रेन का सपना।
सीएम धामी के प्रयासों से जल्दी पूरा होगा, मोदीपुरम से लक्ष्मण झूला तक नमो भारत ट्रेन का सपना।
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में, सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री धामी।
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में, सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री धामी।
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज, अल्मोड़ा,पौड़ी, पिथौरागढ़ सबसे आगे।
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज, अल्मोड़ा,पौड़ी, पिथौरागढ़ सबसे आगे।

प्रदेश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 

प्रदेश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 

पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र।  

देहरादून/श्रीनगर :- शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए। यह आयोजन श्रीनगर में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय चौरास परिसर के स्वामी मनमंथन ऑडिटोरियम में किया गया। 

इस दौरान रुद्रप्रयाग जनपद में कुल 196 और पौड़ी जनपद में 697 आंगनवाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में उच्च शिक्षित महिलाएं और लड़कियां आंगनवाड़ी एवं सहायिकाएं बनी है, इसलिए भविष्य में छोटे बच्चों की शिक्षा और पोषण की गुणवत्ता का स्तर बहुत अच्छा होगा। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें उत्तराखंड को विकसित बनाने के काम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भी बड़ी भूमिका होगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने के बाद महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सबसे बड़े मानव संसाधन वाले विभागों में शामिल हो गया है। अब विभाग में कार्मिकों की संख्या लगभग 40,000 तक पहुंच गई है। 

इस अवसर पर पौड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, डीपीओ पौड़ी वीरेंद्र थपलियाल, डीपीओ रुद्रप्रयाग अखिलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top