Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल,आर्थिक तंगी से जूझ रहे, चंदे के लिए लगाई गुहार।

पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल,आर्थिक तंगी से जूझ रहे, चंदे के लिए लगाई गुहार।

देहरादून:- आर्थिक तंगी से जूझ रहे पौड़ी गढ़वाल से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया के जरिए चंदे की गुहार लगाई है । उन्होंने एक वीडियो जारी कर गढ़वाल की जनता से अपील की महान जनता के आशीर्वाद से मैं लोकसभा चुनाव के रण में काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर उतर चुका हूं। साथियों ये लड़ाई गढ़वाल की जनता और केंद्र सरकार के बीच की है। ये लड़ाई गढ़वाल की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की है, ये लड़ाई अग्निवीर योजना को खत्म करके हमारे युवाओं को न्याय दिलाने की है, ये लड़ाई जोशीमठ आपदा पीड़ितों को न्याय दिलाने की है, ये लड़ाई एक सशक्त भू कानून और मूलनिवास को लागू करने की है।

इस लड़ाई में शुरू से अभी तक आप सबका मुझे बहुत प्यार व आशीर्वाद मिला है। ये चुनाव हमें 1982 की याद दिलाता है जब पहाड़ पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा जी को हराने के लिये पूरी केंद्र व राज्य सरकार खड़ी हो गयी थी। इस बार भी केंद्र व राज्य सरकार आपके इस बेटे को चुनाव में हराने के लिये पूरा जोर लगा रही है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि गढ़वाल की महान जनता अपने बेटे को हारने नहीं देगी।

साथियों, अब इस लड़ाई को लड़ने के लिये मुझे आर्थिक तौर पर अपनी महान जनता से सहयोग की जरूरत है। भाजपा की तरह हमारे पास धनबल और बाहुबल नहीं है, मैं ये चुनाव आप लोगों के सहयोग से लड़ रहा हूँ। आप एक ,दो, पांच ,दस, बीस रुपए तक मेरी मदद कर मुझे अपना सहयोग एवं आशीर्वाद अवश्य देंगे मुझे पूरा विश्वास है।

आप लोग मुझे इस क्यूआरकोड से सहयोग कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top