Breaking News
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे हो सकते है खतरनाक, मौसम विभाग ने भारी बारिश का किया अलर्ट जारी।

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे हो सकते है खतरनाक, मौसम विभाग ने भारी बारिश का किया अलर्ट जारी।

देहरादून :- उत्तराखंड में आज मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने के आसार भी है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानी जनपदों तक बारिश का दौर जारी है। कहीं तीव्र बौछारें पड़ रही है तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। कुमाऊं के क्षेत्र में बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन होने से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ रही है।

मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज ने उत्तराखंड के आठ राज्यों में तेज बारिश के साथ ही बाढ़ की चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गुरुवार सुबह पांच बजे तक बाढ़ की आशंका है। जिसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों को अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा है।

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं नैनीताल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी वर्षा के साथ ही तेज दौर की हवाएं चलने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने सभी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। इससे पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना रहेगा।

लगातार बारिश के चलते प्रदेश में बारिश के चलते मलबा आने से 33 मार्ग बंद हो गए हैं। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ से आगे पिनौला घाट में मलबा आने के कारण बड़े वाहनों के लिए बंद हैं। पीएमजीएसवाई के 24 और लोक निर्माण विभाग के 6 मार्ग बंद हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून, टिहरी, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है साथ ही चार धाम यात्रा मार्ग पर भी बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के निर्देशक विक्रम सिंह ने कहा उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों की बात की जाए नैनीताल देहरादून में भारी बारिश देखने को मिल रही है। आज की अगर बात की जाए तो उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। अधिकांश क्षेत्र में भारी- से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वही मौसम विभाग के निदेशक ने चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु से अपील करते हुए कहा यात्रा में आने से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top