Breaking News
तीन बार सेना मेडल से सम्मानित कर्नल कृष्ण कांत बाजपेयी ने, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट।
तीन बार सेना मेडल से सम्मानित कर्नल कृष्ण कांत बाजपेयी ने, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गदरपुर में, ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का किया  लोकार्पण एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गदरपुर में, ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का किया  लोकार्पण एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने NDRF बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
मुख्यमंत्री धामी ने NDRF बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर, पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर, पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित।
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश।
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।

राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप में एसजीआरआरयू के, योग छात्र सुमेर ने लहराया परचम।

राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप में एसजीआरआरयू के, योग छात्र सुमेर ने लहराया परचम।

देहरादून:-  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल  ऑफ यागिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के छात्र सुमेर ने राष्ट्रीय योगासना स्पोटर्स चैम्पियनशिप 2023-24 में परचम लहरया। बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र सुमेर ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय एवम् राज्य का नाम रौशन किया। राष्ट्रीय योगासना स्पोटर्स चैम्पियनशिप में 25 राज्यों के 600 योग साधकों ने प्रतिभाग किया। साथ ही बीएसएफ के जवानों ने भी योग के विविध अभ्यासों का प्रदर्शन किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुमेर एवम् स्कूल ऑफ यागिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के डीन एवम् फैकल्टी सदस्यों को बधाई एवम् शुभकमानाएं दीं। एसजीआरआरयू के कुलपति प्रो. (डाॅ) यशबीर दीवान एवम् कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने सुमेर को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय योगासना स्पोटर्स चैम्पियनशिप का आयेाजन डिंडीगुल, तमिलनाडू में हुआ। तमिलनाडू यूथ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन योगासन भारत की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसजीआरआयू के स्कूल ऑफ यागिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के डीन प्रो. (डाॅ.) कंचन जोशी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय योगासना स्पोटर्स चैम्पियनशिप में चयनित होने से पूर्व सुमरे ने जिला स्तरीय योगासन चैम्पियनशिप देहरादून में प्रथम स्थान एवम् राज्य स्तरीय योगासन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राएं योगासन की राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवम् राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। काबिलेगौर है कि सुमेर उत्तराखण्ड से पारंपरिक योगासन श्रेणी में पदक जीतने वाले एकमात्र प्रतिभागी हैं। सुमेर ने सीनियर वर्ग में मेडल जीतकर देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top