Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।

सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।

सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।

ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।

डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।

देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।

देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।

विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।

सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान किया तेज, कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी, के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी चुनाव चिह्न के बैज विधिवत पहनाए।

देहरादून:- आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव अभियान के तहत कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को प्रचार अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी चुनाव चिह्न के बैज विधिवत पहनाए और ग्राउंड लेबल तक हर कार्यकर्ता को बैज पहनाने का कार्यक्रम शुरू किया।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को पार्टी चुनाव चिन्ह का बैज पहना कर अभियान का श्रीगणेश किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी प्रदेश अध्यक्ष का बैज अलंकरण किया। तत्पश्चात सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बैज पहनाए गए।

मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने पार्टी नेताओं से आग्रह किया कि जनता से संवाद के समय हर कार्यकर्ता के सीने में पार्टी का बैज दिखना चाहिए। यह बेशक चुनाव प्रचार का बहुत छोटा भाग है किंतु इससे न सिर्फ हमारा मनोबल बढ़ता है बल्कि जनता के बीच ठोस पहचान भी बनती है और सार्थक सन्देश जाता है, इसके साथ ही कांग्रेस ने डोर टु डोर संपर्क अभियान भी तेज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top