Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

भाजपा बोली, विपक्ष भाजपा के प्रचार अभियान में रोड़ा अटका रहा

भाजपा बोली, विपक्ष भाजपा के प्रचार अभियान में रोड़ा अटका रहा

भाजपा पर तोहमत लगा रहे कांग्रेस अध्यक्ष

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस समेत विपक्ष पर अपने पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार अभियान को बाधित करने एवं दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है । प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, विपक्ष द्वारा साजिश के तहत, हमारे कार्यक्रमों एवं सभाओं के दौरान बेवजह टकराव की स्थिति पैदा की जा रही है। जिसका मकसद हंगामा व विवाद खड़ा कर जनता की सहानुभूति हासिल करना है ताकि किसी भी तरह से अपने उम्मीदवारों की जमानत बचाई जा सके। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में जोशी ने कहा, पीएम पर देवभूमिवासियों का विश्वास है और भाजपा संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं की जीतोड़ मेहनत से पांचो लोकसभा सीट पर कमल खिलना तय है। जनता में चल रही मोदी लहर में विपक्षी पार्टियों के नेता कार्यकर्ता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं । ऐसे में जो बड़े नेता वहां बच गए हैं वह चुनाव से ही पलायन कर गए हैं।

उनके यहां हालत इतने खराब हैं कि जिले से बूथ स्तर तक नेताओं और कार्यकर्ताओं का टोटा हो गया है । यही वजह है कि विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार एवं नेता साजिश के तहत अपने समर्थकों को भाजपा के कार्यक्रमों में माहौल खराब करने के लिए भेज रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं के माध्यम से उन्हें इस तरह की जानकारी प्राप्त हो रही है। जिसमे उनके द्वारा हमारे पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार सभाओं एवं कैंपेन कार्यक्रमों में बेवजह हंगामा करने की कोशिश हो रही है। विपक्ष के नेता एवं कार्यकर्ता नारेबाजी सोशल मीडिया एक्टिविटी एवं बेवजह विवाद खड़ा कर माहौल खड़ा खराब करने की कोशिश हो रही हैं। इसी तरह सोशल मीडिया के माध्यम से भी उम्मीदवारों की छवि खराब करने के उद्देश्य से गलत खबरें फैलाई जा रही हैं जिस पर पार्टी द्वारा पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

जोशी ने कहा, जिस तरह कांग्रेस सह प्रभारी ने मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए उन पर नोटिस भी दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे उनका यह बयान हो या उनके नेताओं समर्थकों द्वारा बेवजह टकराव पैदा करने की कोशिशें हों, यह सब मीडिया और जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश हैं । क्योंकि बड़े नेताओं के साथ पार्टी में शेष बचे कांग्रेसी भी स्वीकार चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में हार तय है। लिहाजा किसी भी तरह से हंगामा या विवाद खड़ा कर जनता की सहानुभूति हासिल कर अपने उम्मीदवार की जमानत बचाई जा सके । हमे अपने कार्यकर्ताओं के धैर्य और जनता पर पूरा भरोसा है, विपक्ष की ये साजिश भी सफल नहीं होने वाली है और पांचों सीट भाजपा 5 लाख के अंतर से जीतने वाली है ।

डूबते जहाज से कांग्रेस मे हलचल, भाजपा पर तोहमत लगा रहे कांग्रेस अध्यक्ष – चौहान

गोदियाल का चंदा मांगने का स्टंट राजनैतिक, जनता को नही भरोसा

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मे भगदड़ की स्थिति है और अधिकांश नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष इसके लिए कांग्रेस की कुनीति को जिम्मेदार मानने के बजाय सत्तारुढ दल के साथ पार्टनरशिप से जोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी का किसी भी दल को ज्वाइन करना उसका निजी विषय है और इसके लिए किसी को कारण नही बनाया जा सकता है। चौहान ने कहा कि किसी जांच की आशंका मे फंसे होने अथवा अन्य कारण होने का यह मतलब नही कि भाजपा की सदस्यता से वह जांच से बच जायेगा। कानून और जांच एजेंसियां तो अपना कार्य करती ही रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक कोई व्यक्ति कांग्रेस मे है तो वह उसे पाक साफ माने और भाजपा की सदस्यता लेते ही उसे आरोपों के घेरे मे ले यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है और उसके नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने पर वह ऐसे आरोप लगाती रही है। भाजपा पाँचों सीटों पर बड़े अंतर की जीत के लिए जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top