Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

महानगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर, कॉंग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने, जिलाधिकारी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा। 

महानगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर, कॉंग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने, जिलाधिकारी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा। 

देहरादून :- महानगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर महानगर कॉंग्रेस के वरिष्ठजनों एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने जिलाधिकारी के सौंपे ज्ञापन में कहा कि देहरादून महानगर की आबादी और वाहनों की संख्या में प्रत्येक वर्ष निरंतर वृद्धि हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप शहर की सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या भी उतनी ही तेजी से दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर की सड़कों पर वाहनों की अधिकता के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति आम हो गई है, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि शहर का वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा, ट्रैफिक की समस्या के कारण दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ी है, तथा जान-माल की हानि होती जा रही है।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सुझाव देते हुए कहा कि दिन के समय शहर के अंदर सभी तरह के भारी वाहनों जिनमें एलपीजी के ट्रक, पेट्रोल डीजल के टैंकर, भूसे के ट्रक आदि भी शामिल हैं, पर पूर्णतः रोक लगाई जाए। इस प्रकार के वाहनों को रात्रि नौ बजे के बाद ही शहर के अंदर आने की अनुमति दी जाय। शहर में स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाए, जिसमें ट्रैफिक सिग्नलों को ऑटोमेटिक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे ट्रैफिक के लोड को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और जाम की स्थिति कम होगी। उन्होंने कहा कि शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत किया जाए। बसों की संख्या बढ़ाई जाए। इससे लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने यह भी कहा कि शहर में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे लोग अपनी गाड़ियों को सड़क के किनारे पार्क न करें और ट्रैफिक के संचालन में बाधा न उत्पन्न हो। उनका कहना है कि नागरिक आपूर्ति विभाग के निकट पार्किंग का निर्माण कराया जा चुका है इसके बावजूद वहां पर अवैध रूप से पार्किंग चलाई जा रही है। साथ ही कहा कि अवैध रूप से सड़क के किनारे चल रही पार्किंग को तुरंत हटाया जाये तथा ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए, जैसे कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट का उपयोग करना और ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करना। इससे न केवल ट्रैफिक की समस्या कम होगी, बल्कि दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जाएं, जिससे लोग स्वयं ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। शर्मा ने कहा कि आईएसबीटी के बाहर बसें एवं अन्य वाहन अनियमित रूप से खड़े रहते हैं जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अतः इन वाहनों के सड़क के  किनारे खड़े होने पर रोक लगाई जाए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आराघर व किशननगर में जो शराब की दुकानें है उनको भी वहां से हटाया जाना चाहिए, क्योंकि यहां पर लगातार जाम लगता है और यातायात बाधित होता है। उन्होंने कहा कि लगातार जारी बरसात को मद्देनजर रखते हुए शहर की सड़कों का निर्माण और रखरखाव ठीक से किया जाए, जिससे सड़कें सुरक्षित और सुविधाजनक हों। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए, जिससे ट्रैफिक नियमों का पालन करवाया जा सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वाहनों की नियमित जांच की जाए, जिससे उनकी फिटनेस और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कॉंग्रेस के पूर्व मेयर प्रत्याशी रहे वीरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि राजपुर में शराब की दुकान मुख्य सड़क पर होने के कारण मसूरी की ओर से आने वाले वाहन ढलान एवं मोड के चलते दुर्घटना का शिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि राजपुर, आराघर एवं किशननगर चैक स्थित शराब की दुकानों को अन्यत्र हटाया जाए जिससे निरंतर लग रहे जाम से मुक्ति मिल सके और लगातार पुलिस की पेट्रोलिंग को जारी रखा जाए।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से देहरादून शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि इससे न केवल शहर की ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा, बल्कि शहर के निवासियों का जीवन भी सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।

इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, आकाश राणा सहित अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top