Breaking News
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

राज्यपाल से पुलिस महानिदेशक ने की भेंट, चार धाम एवं कावड़ यात्रा तैयारियों की दी जानकारी।

राज्यपाल से पुलिस महानिदेशक ने की भेंट, चार धाम एवं कावड़ यात्रा तैयारियों की दी जानकारी।

देहरादून :- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मुलाकात की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्यपाल को आगामी कांवड़ मेले हेतु सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन में पुलिस की सक्रिय भूमिका, तकनीकी नवाचारों के माध्यम से कार्यदक्षता में वृद्धि, महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों तथा पुलिसकर्मियों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने हाल में माननीय राष्ट्रपति एवं माननीय उपराष्ट्रपति के उत्तराखण्ड भ्रमण, चारधाम यात्रा के प्रथम चरण तथा कैंची धाम मेले को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को बधाई दी एवं उनके द्वारा सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण में किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।

राज्यपाल ने निर्देशित किया कि राज्य में आयोजित होने वाले प्रमुख धार्मिक आयोजनों में आधुनिक तकनीक आधारित नवाचारों का इस्तेमाल कर और भविष्य हेतु एक प्रभावी रणनीति तैयार की जाए, जिससे सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं उत्तरदायी बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top