Breaking News
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर, प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।    
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर, प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।   
श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का करेंगे शुभारम्भ, डाॅ. धन सिंह रावत।   
श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का करेंगे शुभारम्भ, डाॅ. धन सिंह रावत।  
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला, सीएम धामी।
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला, सीएम धामी।

दूधिया रोशनी में बिहार ने जीता रग्बी का फाइनल मैच, उड़ीसा की टीम को 14-5 के अंतर से हराया।

दूधिया रोशनी में बिहार ने जीता रग्बी का फाइनल मैच, उड़ीसा की टीम को 14-5 के अंतर से हराया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने देखा मैच, विजेता टीम को किया सम्मानित।

देहरादून :- बुधवार शाम दूधिया रोशनी में खेले गए दसवीं जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के फाइनल में बिहार की टीम ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप जीत ली है। बिहार की टीम ने फाइनल मैच में एक तरफा मुकाबले में उड़ीसा को 14-5 के अंतर से हरा दिया। 

इस प्रतियोगिता में कल 27 प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया था। बालिका वर्ग का फाइनल बुधवार को रजत जयंती खेल परिसर में गंगा एथलेटिक्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में फ्लड लाइट्स की रोशनी में खेला गया। पहले ही हाफ में बिहार की टीम ने 14-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में उड़ीसा की टीम ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन समय समाप्त होने तक में स्कोर को 14-5 तक ही ले जा सकी। खेल मंत्री रेखा आर्या भी स्टेडियम में फाइनल मैच देखने पहुंची थी। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में अब नियमित रूप से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होने लगी है। इससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश में खेल संस्कृति बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है और यहां के खिलाड़ी भी इससे प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन अध्यक्ष सूर्यकान्त सैनी, सचिव यशवन्त सिंह, कोषाध्यक्ष आयुष कुमार, रुड़की के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top