Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में पूर्ण निष्ठा के साथ, एकजुट होकर भाजपा को विजयी बनाने हेतु करें कार्य, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में पूर्ण निष्ठा के साथ, एकजुट होकर भाजपा को विजयी बनाने हेतु करें कार्य, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

देहरादून:- कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या गुरुवार को ग्रामसभा आगर रौलकुड़ी और बछुराड़ी पहुंची जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने शक्ति केंद्र भेसंड गांव व बेंगनिया में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। साथ ही इस दौरान स्थानीय जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया और स्थानीय जनता की समस्याओं को भी सुना और सभी की समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग के लिए कार्य किए गए हैं। आज देश मे मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हर घर जल ,हर घर शौचालय,उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस रिफिल,मुफ्त खाद्यान योजना,कोरोनाकाल में मुफ्त वैक्सीन की सुविद्या देने सहित कई अन्य काम किए गए हैं। साथ ही कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के चलते लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इनमें दिल्ली-देहरादून फोर लेन हाइवे,बद्रीनाथ-केदारनाथ का पुननिर्माण, मानसखंड कॉरिडोर,आल वेदर सड़क परियोजना, जमरानी बांध परियोजना सहित कई सम्मलित हैं।

इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्ण निष्ठा के साथ एकजुट होकर भाजपा को विजयी बनाने हेतु कार्य करने को कहा।आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ खड़ा है और यह हमारा कर्तव्य है कि हम जीत के अंतर को दोगुना कर मोदी जी को “अबकी बार 400 पार” के संकल्प को सिद्ध करने हेतु हरसंभव प्रयास करें।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजली जोशी जी,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी जी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कैड़ा जी,क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद जी,मंडल महामंत्री  उमेश मेहरा जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर बिष्ट जी, जिला पंचायत प्रतिनिधि भूपाल मेहरा जी, बूथ अध्यक्ष लाल सिंह जी, सोमेश्वर शक्ति केंद्र संयोजक विनोद पांडेय जी, शक्ति केंद्र संयोजक रणजीत रावत जी,  ग्राम प्रधान भगन लाल जी,कोषाध्यक्ष कृष्णा भंडारी जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष  देवेंद्र जोशी जी, भरत भाकुनी जी,अध्यक्षता  रणजीत रावत जी, गोविंद खाती जी,श्रीमती कविता खर्कवाल जी सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं देवतुल्य जनता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top