Breaking News
उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि।
उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि।
पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार।
पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार।
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को, वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को, वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार, मुख्यमंत्री धामी।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे, वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे, वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी से श्री केदारनाथ धाम के रावल, श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दिया आशीर्वाद।
सीएम धामी से श्री केदारनाथ धाम के रावल, श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दिया आशीर्वाद।
मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश।
मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश।
‘राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की, झूठी खबर की खुली पोल पट्टी, श्री महंत इन्दरेश अस्पताल करेगा 5 करोड़ मानहानि का दावा।
‘राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की, झूठी खबर की खुली पोल पट्टी, श्री महंत इन्दरेश अस्पताल करेगा 5 करोड़ मानहानि का दावा।
चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने कसी कमर।   
चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने कसी कमर।  
विद्यालयों में जारी रहेगा व्यावसायिक शिक्षा का संचालन, डाॅ. धन सिंह रावत।
विद्यालयों में जारी रहेगा व्यावसायिक शिक्षा का संचालन, डाॅ. धन सिंह रावत।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में,  24 जुलाई को चकराता, कालसी और विकास नगर के, 514 बूथों पर होगा मतदान।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में,  24 जुलाई को चकराता, कालसी और विकास नगर के, 514 बूथों पर होगा मतदान।

चकराता ब्लाक की 44 पोलिंग पार्टियां मतदान दिवस के दो दिन पूर्व 22 जुलाई को होगी रवाना।

पंचायत चुनाव के तीसरे और आखिरी रेंडमाइजेशन में पोलिंग पार्टियों को हुए बूथ आवंटन।

देहरादून जिले के कुल 1090 पोलिंग बूथों के लिए रिजर्व सहित बनाई गई 1208 पोलिंग पार्टियां।

देहरादून :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न करवाने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से पोलिंग कार्मिकों का तीसरा रेंडमाइजेशन किया गया। तीसरे रेंडमाइजेशन में पोलिंग पार्टियों को जिले के सभी 1090 मतदेय स्थल आवंटित किए गए। जिससे पोलिंग पार्टियों को अपने बूथ की जानकारी मिल गई है, कि उन्हें किसी बूथ पर जाना है।

विकासखंड चकराता, कालसी और विकास नगर में पहले चरण के तहत 24 जुलाई को मतदान होगा। चकराता ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्रों की 44 पोलिंग पार्टियां मतदान दिवस के दो दिन पूर्व 22 जुलाई को रवाना होंगी। इन तीनों ब्लाकों की अन्य सभी 470 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पूर्व 23 जुलाई को रवाना की जाएंगी। पंचायत चुनाव के लिए चकराता में कुल 137, कालसी में 130 तथा विकास नगर में 247 मतदेय स्थल बनाए गए है। तीसरे रेंडमाइजेशन के बाद इन सभी पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों को बूथ आवंटन के साथ ही पोलिंग ड्यूटी आदेश भी जारी कर दिए गए है। दूसरे चरण में 28 जुलाई को विकासखंड डोईवाला, सहसपुर और रायपुर के 576 मतदेय स्थलों पर पंचायत चुनाव होगें।

जिले के कुल 1090 पोलिंग बूथों पर पंचायत चुनाव के लिए रिजर्व सहित 1208 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। जिसमें 6040 कार्मिकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी सहित कुल 05 कार्मिकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में द्वितीय मतदान अधिकारी महिला कार्मिक रहेगी। कार्मिकों के रेंडमाइजेशन के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रनजीत सिंह चौहान, एडीआईओ अंकुश पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top