Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में, मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर, प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में, मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर, प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की।
स्वास्थ्य मंत्री ने ऋषिकेश में राजकीय चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, कहा लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त।
स्वास्थ्य मंत्री ने ऋषिकेश में राजकीय चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, कहा लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त।
महेंद्र भट्ट ने की गोचर में दिल्ली, देहरादून, पंतनगर से नियमित उड़ान की मांग।
महेंद्र भट्ट ने की गोचर में दिल्ली, देहरादून, पंतनगर से नियमित उड़ान की मांग।
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत, मसूरी विधानसभा के मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत, मसूरी विधानसभा के मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश में, आज से वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री।
चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश में, आज से वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री।
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी, कहा राज्य में स्थापित होंगे दो आधुनिक “साहित्य ग्राम।
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी, कहा राज्य में स्थापित होंगे दो आधुनिक “साहित्य ग्राम।
प्रदेश के नारी निकेतनों में होगी, मनोचिकित्सकों की नियुक्ति, रेखा आर्या।
प्रदेश के नारी निकेतनों में होगी, मनोचिकित्सकों की नियुक्ति, रेखा आर्या।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।

चुनाव आयोग की पहल एवं निर्देशों का हो प्रभावी क्रियान्वयन, चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी।

चुनाव आयोग की पहल एवं निर्देशों का हो प्रभावी क्रियान्वयन, चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी।

भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने की समीक्षा बैठक।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में गतिमान मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की चुनाव आयुक्त को दी जानकारी।

देहरादून :- भारत निर्वाचन आयोग के मा. चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी द्वारा मंगलवार को देहरादून में निर्वाचन गतिविधियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसरों की तैनाती प्रक्रिया जल्द सम्पादित की जाए। 1200 से अधिक मतदाता संख्या वाले पोलिंग बूथों एवं 2 किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराते हुए नए बूथों का ससमय पुर्ननिर्धारण कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा नियमित रुप से दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अवगत कराया कि आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार नए सिरे से प्रदेश नए बूथ लेवल ऑफिसरों की तैनाती की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तर पर डीईओ,ईआरओ,बीएलओ सुपरवाईजर, बीएलओ एव बीएलए के प्रशिक्षण हेतु आगामी अगस्त एवं सितंबर माह में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 85 लाख मतदाता हैं जिनमें 44 लाख पुरुष एवं 41 लाख महिलाएं व 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 1 लाख 64 हजार युवा मतदाता, 84 हजार पीडब्ल्यूडी मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 21 हजार सर्विस मतदाता शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति की जा रही है। आयोग के नए दिशा निर्देशों के क्रम में 1200 से अधिक मतदाता संख्या वाले पोलिंग बूथों एवं 2 किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करा दिया गया है, इसी क्रम में प्रदेश में लगभग 1 हजार नए पोलिंग बूथ नए स्थापित किए जा रहे हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में स्वीप कार्यक्रम में तहत वर्तमान में स्थानीय लोकपर्व हरेला को मतदाता जागरुकता से जोड़ते हुए प्रदेशभर में सभी पोलिंग बूथों एवं अन्य स्थानों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सालभर स्वीप गतिविधियों के लिए थीम आधारित कैलेंडर भी तैयार किया गया है।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, ईआरओ डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top