Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

अबकी बार, ट्रिपल इंजन की सरकार, भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार, रेखा आर्या।

अबकी बार, ट्रिपल इंजन की सरकार, भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार, रेखा आर्या।

देहरादून/अल्मोड़ा :- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को अल्मोड़ा जनपद में भाजपा के विभिन्न समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। मंत्री रेखा आर्या ने डिगरा जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार पंकज बजेली के समर्थन में मनान में रोड शो एवं जनसभा के द्वारा चुनाव प्रचार किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार पहले से ही जुटी हुई है, जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताकर एक इंजन और जोड़ना है। रेखा आर्या ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास की गति और ज्यादा तेज होगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने छानी ल्वेशाल जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवार भुवन जोशी के समर्थन में बिजौरिया बैंड क्षेत्र में जनसंपर्क और चुनाव प्रचार किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या 6 किलोमीटर लंबे रोड शो में शामिल हुई।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रोड शो में उमड़े जन सैलाब ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने का जनता मन बना चुकी है।

इस अवसर पर लाल सिंह बजेठा, मोहन सिंह, श्याम सिंह रौतेला, गिरीश राम, पूर्व प्रधान गिरीश भंडारी, देवेन्द्र सिंह, पाल सिंह भंडारी, दीवान राम, प्रकाश नेगी, दीवान राम, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, जिला पंचायत सदस्य गीता जोशी, मोहन दुसाद, गोविंद बिष्ट, बबलू अल्मिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top